ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसिसक-सिसक कर रोई ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता, कहा 'हम अपनी औकात भूल गए थे...ये बिहार है, कंपनी बंद करने जा रहे हैं'

सिसक-सिसक कर रोई ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता, कहा 'हम अपनी औकात भूल गए थे...ये बिहार है, कंपनी बंद करने जा रहे हैं'

'ग्रेजुएट चायवाली' के नाम से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें उन्होने पटना नगर निगम और बिहार के सिस्टम को जमकर कोसा है। एक बार फिर उनका ठेला हटा दिया है

सिसक-सिसक कर रोई ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता, कहा 'हम अपनी औकात भूल गए थे...ये बिहार है, कंपनी बंद करने जा रहे हैं'
Sandeepलाइव हिन्दुस्तान,पटनाTue, 15 Nov 2022 04:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

'ग्रेजुएट चायवाली' नाम से सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें उन्होने पटना नगर निगम और बिहार के सिस्टम को जमकर कोसा है। सिसक-सिसक कर रोते हुए प्रियंका गुप्ता ने अपना दर्द बयां किया, प्रियंका ने कहा कि  'आप सब तो मुझे जानते ही होंगे ग्रेजुएट चायवाली... सो कॉल्ड ग्रेजुएट चायवाली, हम अपनी हद भूल गए थे।' मेरी औकात बस किचन तक है, चूल्हा चौका करना, शादी करके अपने घर जाना। बिजनेस करना तो मेरा अधिकार है ही नहीं।' रो-रोकर ये बातें पटना की 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता ने कहीं


प्रियंका का फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो
प्रियंका ने कहा कि मुझे तो लगा था कि हम बिहार में कुछ डिफरेंट कर रहे थे तभी ना आप सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन हम अपना हद भूल गए थे। ये बिहार है... यहां लड़कियों की औकात बस इतनी होती है कि वो किचन तक सीमित रहती हैं। होना भी चाहिए। लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता। प्रियंका यही नहीं रुकी, उन्होने कहा कि  'यहां पटना में बहुत सारा काम होता है, गैर-कानूनी तरीके से बहुत सारा काम होता है। अवैध तरीके से शराब बेचा जाता है लेकिन वहां सिस्टम एक्टिव नहीं होता। लेकिन कोई लड़की अपना बिजनेस कर रही है तो उसको बार-बार परेशान किया जाता है। 


प्रियंका गुप्ता बोलीं 'कंपनी बंद करने जा रहे'
'ग्रेजुएट चायवाली' के नाम चर्चित प्रियंका ने कहा, 'जब मुझे लगा कि कमिश्नर सर से परमिशन मिला है कि वहां कुछ दिन के लिए हम अपनी कार्ट लगा सकते हैं। फिर वहां से बार-बार हमारा कार्ट बिना जानकारी दिए कैसे उठा लिया जाता है। जिन-जिन लोगों से फ्रेंचाइजी ली गई थी हम उनके पैसे लौटाने जा रहे। कंपनी बंद करने जा रहे, अब हम वापस घर जा रहे।' बुरी तरह से रोते हुए प्रियंका ने कहा कि 'थैंक्यू नगर निगम, थैंक्यू बिहार के सिस्टम। लोगों ने मुझे औकात दिखा दी कि लड़की हो... घर में रहो। बाहर निकल कर कुछ करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि ये बिहार है।'


पहले भी नगर निगम ने हटाया था ठेला 
पटना की  ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता के स्टॉल को नगर निगम ने पहले भी हटाया था, जिसके बाद  प्रियंका गुप्ता ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई। लालू से मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने प्रियंका को उनका ठेला वापस कर दिया था।


कौन हैं ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता
अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता तब सुर्खियों में आई थीं जब पटना वीमेंस कॉलेज के पास उन्होंने चाय की दुकान शुरू की थी। प्रियंका ने साल 2019 में अपना ग्रेजुएशन  किया था। करीब दो साल तक नौकरी की तलाश की लेकिन कहीं जॉब नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने चाय की दुकान का खोलने का फैसला लिया था। प्रियंका, बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हैं और वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें