बिहार: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा, नाखून उखाड़ा फिर पीट-पीट कर दी हत्या
बिहार में एक प्रेमी को युवती से प्यर करना भारी पड़ गया। उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यही नहीं हत्या से पहले युवक पर जिस तरह से जुल्म किया गया उसे सुनकर ही आपके रोंगहटे खड़े हो जाएंगे। युवक को...
इस खबर को सुनें
बिहार में एक प्रेमी को युवती से प्यर करना भारी पड़ गया। उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यही नहीं हत्या से पहले युवक पर जिस तरह से जुल्म किया गया उसे सुनकर ही आपके रोंगहटे खड़े हो जाएंगे। युवक को आरोपियों ने पहले मिलने के लिए बुलाया। फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, नाखून उखाड़े इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक जांच में यह बात सामने आ रही है कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के ररेपुरा रामपुर साह का है। यहां के रहने वाले सौरभ कुमार की सोनवर्षा में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद देवरिया रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। परिजनों ने हत्या के आरोप में पुलिस से नामजद शिकायत की है। कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बताया गया है कि सोनवर्षा में एक लड़की से सौरभ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम फोन करके सौरभ को सोनवर्षा में आरोपितों ने बुलाया था। इस दौरान सौरभ को बांधकर रॉड व ईंट से बुरी तरह पिटाई की गई। उसके गुप्तांग को भी काट दिया गया। बेहोश होने पर आरोपित उसे एक निजी अस्पताल में ले गए और परिवार को सूचना देकर उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उनके सादे कागज पर जबरन दस्तखत भी ले लिया गया। बाद में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। घटना के बाद कांटी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
बिहार: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2021
सिटी SP राजेश कुमार ने बताया, ''एक शव बरामद हुआ है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि प्रेम प्रसंग में यह हत्या हुई है। प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है। जांच शुरु किया गया है।'' pic.twitter.com/Ijr1xRUgeW
सौरभ से पहले भी हुई थी मारपीट
सौरभ के पिता ने बताया कि सौरभ का सोनवर्षा की लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लगभग एक साल पहले भी सौरभ की बुरी तरह पिटाई की गई थी। उसका नाखून भी उखाड़ लिया गया था। लड़की के परिवारवालों का कहना था कि सौरभ उनकी लड़की को तंग करता था। सौरभ से मारपीट के बाद जब केस मुकदमे की बात चली तो पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाया गया था। सौरभ उड़ीसा में नौकरी करता था। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसी महीने आठ जुलाई को सौरभ के बहन की शादी हुई थी। सौरभ की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वह मनीष कुमार का इकलौता पुत्र था।