ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलड़का बनाने का झांसा देकर पंडित ने ट्रांसजेंडर से की ‘गंदी बात’

लड़का बनाने का झांसा देकर पंडित ने ट्रांसजेंडर से की ‘गंदी बात’

लड़का बनाने का झांसा देकर पंडित ने ट्रांसजेडर के साथ गलत हरकत की। मोबाइल पर उसे गंदे और अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद पंडित उसके पत्रकारनगर थाना इलाके में स्थित घर पहुंच गया और कमरे में घुसने की कोशिश...

लड़का बनाने का झांसा देकर पंडित ने ट्रांसजेंडर से की ‘गंदी बात’
पटना, वरीय संवाददाताSat, 17 Nov 2018 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

लड़का बनाने का झांसा देकर पंडित ने ट्रांसजेडर के साथ गलत हरकत की। मोबाइल पर उसे गंदे और अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद पंडित उसके पत्रकारनगर थाना इलाके में स्थित घर पहुंच गया और कमरे में घुसने की कोशिश की। सहमी ट्रांसजेंडर थाने पर पहुंची। उसने पंडित के बाबत शिकायत की है। पत्रकारनगर थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। उसे कई बार पुलिस ने कॉल भी किया। हालांकि आरोपी से बात नहीं हो सकी।  

ट्रांसजेंडर की मानें तो दो-तीन साल से संदीप नाम का पंडित उसके घर में दक्षिणा लेने के लिये आता था। एक हफ्ते पहले पंडित दोबारा ट्रांसजेंडर के घर पहुंचा और उसे लड़का बनाने का झांसा दिया। उसने पूजा-पाठ करने के नाम पर आठ हजार रुपये ऐंठ लिये। दूसरे दिन संदीप के साथ एक और पंडित राहुल पहुंचा। उसने ट्रांसजेंडर का नंबर ले लिया फिर उससे गलत काम करने को कहा। 

अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर जनता का हमला, 2 दरोगा घायल

आरोपों की मानें तो बीते 14 नवंबर की रात राहुल ट्रांसजेंडर के घर पहुंचा और दरवाजे से अंदर आने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो वह वापस चला गया। आरोप है कि दोनों पंडित अक्सर मोहल्ले में दिखते हैं। इस मामले में ट्रांसजेंडर ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें