Hindi NewsBihar NewsPrashant kishor attack RJD Chief Lalu yadav for familyism said he managing Ninth fail Tejaswi yadav Bihar CM
लालू जी कितने अच्छे पिता, नौवीं फेल बेटे को CM बनाना चाहते हैं; आरजेडी सुप्रीमो पर प्रशांत किशोर का हमला

लालू जी कितने अच्छे पिता, नौवीं फेल बेटे को CM बनाना चाहते हैं; आरजेडी सुप्रीमो पर प्रशांत किशोर का हमला

संक्षेप:

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं। लोग कहते हैं कि मैं उनकी शिकायत करता हूं, मैं उनकी शिकायत नहीं बल्कि तारी़फ कर रहा हूं कि वह बहुत अच्छे पिता हैं।

Fri, 2 Aug 2024 07:28 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जनसुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव पर फिर बड़ा जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद यादव भले ही अच्छे नेता या शासक नहीं बन पाए पर बहुत अच्छे पिता हैं। गुरुवार को मधेपुरा के दो प्रखंडों में पदयात्रा की। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव कितने अच्छे पिता हैं, जो नौंवी फेल अपने बेटे को तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी लपेटे में लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं। लोग कहते हैं कि मैं उनकी शिकायत करता हूं, मैं उनकी शिकायत नहीं बल्कि तारी़फ कर रहा हूं कि वे अब भी चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने। पीके ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आप अपनी दुर्दशा देखिए। आपके बच्चों ने मैट्रिक, बारहवीं, एमए, बीए पास कर लिया, लेकिन उसके पास चपरासी की भी नौकरी नहीं है। लेकिन यहां आपको अपने बच्चों की कोई चिंता नहीं है। आपके बच्चों को रोजी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। आपके बच्चों को पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ता है। काफी मेहनत करके भी अच्छी कमाई नहीं कर पाते। लेकिन उन्हें देख लीजिए की नौवीं फेल बेटे को सीधे मुख्यमंत्री बना देना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी जी का 56 इंच का सीना दिख रहा है, लेकिन अपने बच्चों का खाए बगैर सिकुड़ा हुआ सीना नहीं दिख रहा है। ऐसे में आपका बच्चा नहीं भोगेगा तो भला किसका बच्चा भोगेगा? पुरैनी में आम सभा में प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जिसको वोट देना चाहते हैं दीजिए मगर वोट अपने बच्चों के लिए दीजिये। नेता आकर आपको कहेंगे कि वोट देश के विकास के लिए दीजिये। मैं आपको ठीक इसके विपरित बता रहा हूं वोट अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दीजिए।

बता दें कि कई दलों में चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर खुद राजनीति में अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने जन सुराज पदयात्रा निकाला। वे अलग पार्टी भी बनाने जा रहे हैं जिसकी घोषणा महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर 2 अक्टूवर को होगी। पीके की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर लड़ने की योजना बना रहे हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।