ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबर्थडे मना रहे युवक की राइफल के कूंदे से पिटाईः एक नेता ने बॉडी गार्ड के साथ मिलकर किया अधमरा,

बर्थडे मना रहे युवक की राइफल के कूंदे से पिटाईः एक नेता ने बॉडी गार्ड के साथ मिलकर किया अधमरा,

शुभम की हालत नाजूक बनी हुई है। पिटाई का आरोप एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता, उनके गुर्गे और बॉडी गार्ड पर है। नेता पर हथियार के कुंदे से मार कर अधमरा करने का आरोप है। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

बर्थडे मना रहे युवक की राइफल के कूंदे से पिटाईः एक नेता ने बॉडी गार्ड के साथ मिलकर किया अधमरा,
Sudhir Kumarहिन्दुस्तान,अररियाSat, 13 Aug 2022 08:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के अररिया में फारबिसगंज-अररिया एनएच 57 पर बरार ढावा में शुक्रवार की देर रात बर्थ डे पार्टी मना रहे एक युवक की कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित की पहचान शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल शुभम स्थानीय मझुआ निवासी पवन सिंह का बेटा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उनका नेपाल के विराट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। 

शुभम की हालत नाजूक बनी हुई है। पिटाई का आरोप एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता, उनके गुर्गे और बॉडी गार्ड पर है। नेता पर हथियार के कुंदे से सर पर प्रहार कर अधमरा करने का आरोप है। लोगों की माने तो इस दौरान दहशत फैलाने के लिए इन लोगों ने राइफल एवं पिस्टल से फायरिंग भी की। 

घटना के बाद तथाकथित नेता और उसके गुर्गे अन्य भागने में सफल रहे लेकिन फारबिसगंज पुलिस ने बॉडी गार्ड सहित एक स्थानीय युवक को धर दबोचा है।  खास बात ये कि सारी घटनाएं ढावा के सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि मुख्य आरोपी आभास कुमार दलसिंह सराय का निवासी है। वे सम्पन्न विधान सभा चुनाव में सराय रंजन से एक राजनीतिक दल से चुनाव लड़ चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। इधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच जाम कर नारेबाजी भी की। 

फारबिसगंज थानेदार एनके यादवेन्दू ने बताया कि युवक की बेरहमी से पिटाई मामले में बॉडी गार्ड सहित दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ में ही खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी दलसिंहसराय का रहने वाला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें