ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारPM मोदी बोले, देश के निर्माण के बिहार के इंजीनियरों को बड़ा योगदान

PM मोदी बोले, देश के निर्माण के बिहार के इंजीनियरों को बड़ा योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में शहरी विकास से जुड़ी 543 करोड़ की जलापूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर अभियंता दिवस की बधाई...

PM मोदी बोले, देश के निर्माण के बिहार के इंजीनियरों को बड़ा योगदान
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोTue, 15 Sep 2020 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में शहरी विकास से जुड़ी 543 करोड़ की जलापूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस मौके पर अभियंता दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे इंजीनियरों ने देश के निर्माण में अभूतपूर्व काम किया है। राष्ट्र निर्माण के इस काम में बहुत बड़ा योगदान बिहार का है। कहा कि बिहार तो देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता है। बिहार की धरती तो आविष्कार और इनोवेशन की पर्याय रही है। बिहार के कितने ही बेटे हर साल देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में पहुंचते हैं, अपनी चमक बिखेरते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कोरोना के संकटकाल में भी बिहार में विकास और सुशासन का पहिया रुका नहीं। बीते कुछ महीनों में 57 लाख लोगों के घरों तक पाइप कनेक्शन के जरिए पानी पहुंचाया गया है। पीएम बोले हमारे हजारों श्रमिक साथी जो कोरोना की वजह से दूसरे राज्यों से बिहार लौटे, उन्होंने यह काम करके दिखाया है। 

विकास के नाम पर बिहार में घोटाले हुए
उन्होंने कहा कि बिहार ऐतिहासिक नगरों की धरती रहा है। प्राचीन भारत में गंगा घाटी के इर्द गिर्द आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक रूप से समद्ध नगरों का विकास हुआ। लेकिन, गुलामी के लंबे कालखंड ने इस विरासत को बहुत नुकसान पहुंचाया। कहा कि आजादी के बाद के शुरुआती कुछ दिनों में बिहार को बड़े और विजनरी नेताओं का नेतृत्व मिला। लेकिन इसके बाद एक दौर ऐसा भी आया जब बिहार में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय प्राथमिकताएं और प्रतिबद्धताएं पूरी तरह बदल गईं। नतीजा यह हुआ कि बिहार के शहर और गांव पिछड़ते चले गए। कहा कि विकास के नाम पर यहां घोटाले हुए।

शहरीकरण आज का सच 
पीएम मोदी ने कहा कि शहरीकरण आज का सच है। शहर ऐसे हों जहां हर किसी गरीब को, दलित को, पिछड़े को, महिलाओं को सम्मानपूर्ण जीवन मिले। जहां सुरक्षा हो, सम्मान हो, कानून का राज हो। समाज का हर वर्ग मिल जुलकर रह सके। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो। यही तो ईज ऑफ लिविंग है। यही देश का सपना है। कहा कि इसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है और आज हम देश में एक नया शहरीकरण देख रहे हैं। कहा कि कुछ साल पहले तक शहरी करण का अर्थ होता था कि कुछ बड़े शहरों को चमक-दमक से भर दो। कुछ गिने-चुने क्षेत्रों में विकास कर दो लेकिन अब यह सोच और तरीका बदल रहा है। बिहार के लोग भारत के इस नए शहरीकरण में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें