Bihar Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आज से 2 रुपए सस्ता, जानिए पटना समेत बिहार के शहरों में कितने का मिलेगा?

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए/ली की कटौती की गई है। जिसके बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गई है। पटना में पेट्रोल अब 105.18 रुपए/ली और डीजल 92.04 रुपए/ली हो गया है।

Bihar Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आज से 2 रुपए सस्ता, जानिए पटना समेत बिहार के शहरों में कितने का मिलेगा?

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लोकसभा चुनावों की घोषणा के करीब आने के बीच गुरूवार शाम को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। पटना समेत बिहार के सभी जिलों के लिए नई दरें रात तेल कंपनियों ने जारी की है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 105.18 रुपए हो गई है। जो पहले 107.37 रुपए थी। वहीं डीजल अब प्रति लीटर 92.04 रुपए मिलेगा। जिसकी कीमत पहले 94.10 रुपए प्रति लीटर थी। तेल कीमतों में 22 महीने बाद कमी आई है। 

वहीं अगर राज्य के अन्य जिलों में तेल की कीमतों की बात करें तो। तो नई कीमतों के मुताबिक 
 
शहर                     पेट्रोल                 डीजल             (नई कीमतें रु/ली)
बेगूसराय               104.82                 91.74
मुजफ्फरपुर           105.85                 92.65
दरभंगा                 105.86                 92.66
आरा                    106.11                 92.91
बांका                   106.26                 93.03
गया                     106.25                 93.05  
औरंगाबाद            106.69                 93.46
सासाराम              106.63                 93.40
बक्सर                  106.68                93.45
भागलपुर              105.94                92.74
कटिहार                106.68               93.43
किशनगंज             107.43               94.05

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भारत इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए। हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीज़ल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं।

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।