ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिहारपटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल से चलेगी , बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी; पूरी जानकारी

पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल से चलेगी , बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी; पूरी जानकारी

पटना से सुबह जनशताब्दी के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खुलेगी और दोपहर में रांची-हटिया पहुंचेगी। वहीं, हटिया से वापसी में दोपहर में चलेगी और शाम में पटना पहुंचेगी।

पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल से चलेगी , बिहार के इन स्टेशनों पर भी रुकेगी; पूरी जानकारी
Jayesh Jetawatलाइव हिन्दुस्तान,पटनाThu, 30 Mar 2023 06:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी के बीच अगले महीने यानी अप्रैल से देश की अब तक की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। इससे दोनों शहरों के बीच का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे 25 अप्रैल से पटना से रांची के हटिया तक वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेन का पटना और हटिया के अलावा 7 और स्टेशनों पर ठहराव होगा। पटना के अलावा बिहार के दो और जिलों के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ मिल सकेगा।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। पटना से सुबह जनशताब्दी के बाद यह ट्रेन खुलेगी और दोपहर में रांची-हटिया पहुंचेगी। वहीं, हटिया से वापसी में दोपहर में चलेगी और शाम में पटना पहुंचेगी। इस बीच बिहार के दो और स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा, इनमें जहानाबाद और गया शामिल हैं। इस ट्रेन के चलने से पटना, गया, जहानाबाद जिले के झारखंड आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। 

पटना से चलते हुए गया के बाद यह ट्रेन झारखंड की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। इसका अगला ठहराव कोडरमा में होगा। फिर यह ट्रेन हजारीबाग और बरकानाना होते हुए रांची और फिर हटिया पहुंचेगी। हजारीबाग-बरकानाना रूट एकदम नया है। पहली बार इस ट्रैक पर वंदे भारत ही चलाई जाएगी। इसे नई तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। वंदे भारत के पायलट को मेसरा-बरकानाना सेक्शन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग-
पटना से वंदे भारत ट्रेन सुबह जनशताब्दी के बाद रवाना होगी। यह गाड़ी सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 6.45 पर खुलेगी और दोपहर में 1.45 बजे हटिया पहुंचेगी। हटिया से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर वापस रात 9 बजे पटना पहुंचेगी। शुरुआत में इस ट्रेन को सीमित रफ्तार से चलाया जाएगा, इसलिए यात्रा में करीब 7 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाई जाएगी तो पटना से रांची के बीच यात्रा का समय घटकर 4 से 5 घंटे ही रह जाएगा।

पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News