Petrol Diesel Price Today: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, बिहार सभी शहरों में आज तेल के रेट
Petrol Diesel Price Today: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत बिहार के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को घट गए। यहां देखें सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के रेट...
इस खबर को सुनें
बिहार में रविवार को तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। राज्य के अधिकतर जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, औंरंगाबाद, कटिहार, मोतिहारी, लखीसराय, नालंदा, सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया। पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। यहां तेल करीब 1 रुपये प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ है।
राजधानी पटना में रविवार को तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली। यहां पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। मुजफ्फरपुर में भी पेट्रोल के दाम 30 पैसै और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर कम हो गए।
भागलपुर में पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। हालांकि गया, बक्सर, बांका, गोपालगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, सुपौल और वैशाली जिले में तेल के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई। वहीं, शिवहर, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा, अरवल, अररिया और बेगूसराय जिले में तेल के दाम रविवार को स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 3 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.35 95.07
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.01
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.76 95.46
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.77 95.46
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 108.97 95.65
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 95.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.06 94.78
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 107.81 94.57
सीवान 108.46 95.17
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.85 94.58
प. चंपारण 109.00 95.68