Patna Metro: गूगल मैप से मिलेगी मेट्रो रूट और किराए की जानकारी, अपनी वेबसाइट भी लांच करेगा पटना मेट्रो

Malay Ojha आनंद सिंह कौशिक, पटना
share

मेट्रो के यात्री रूट की जानकारी और किराया के लिए गूगल मैप की मदद ले सकेंगे। यही नहीं वे वर्तमान में जहां पर हैं, वहां से नजदीकी मेट्रो की जानकारी और पहुंचने का रास्ता भी मैप से पता चलेगा।

Patna Metro: गूगल मैप से मिलेगी मेट्रो रूट और किराए की जानकारी, अपनी वेबसाइट भी लांच करेगा पटना मेट्रो

दिल्ली की तरह पटना मेट्रो भी गूगल से हाथ मिलाएगा। इसके बाद मेट्रो के यात्री रूट की जानकारी और किराया के लिए गूगल मैप की मदद ले सकेंगे। यही नहीं वे वर्तमान में जहां पर हैं, वहां से नजदीकी मेट्रो की जानकारी और पहुंचने का रास्ता भी मैप से पता चलेगा। इससे मेट्रो के यात्रियों को सुविधा होगी और सफर आसान हो जाएगा। वहीं पटना मेट्रो वेबसाइट लांच करेगा। उस पर भी ये सारी सूचनाएं रहेंगी। पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में 32.497 किमी लाइन और 24 मेट्रो स्टेशन बनने हैं। इसमें दो इंटरचेंज स्टेशन भी होंगे।

यात्रियों को प्लेटफॉर्म की सूचना भी मिलेगी
इस सुविधा के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल पर अलग से गूगल मैप का एप डाउनलोड नहीं करना होगा। वे मौजूदा गूगल एप से ही यह सुविधा उठा पाएंगे। वहीं पर उन्हें पटना मेट्रो मैप के नाम से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। आने वाले समय में पटना मेट्रो सभी लाइन, रूट, किराया और प्लेटफॉर्म की सूचना गूगल मैप के साथ शेयर करेगा।

ऐसे जान सकेंगे मेट्रो का रूट व किराया
वर्तमान में आप जैसे गूगल मैप पर एक जगह से गंतव्य तक जाने के लिए विकल्प चुनते हैं। आपको वह उसके लिए सभी उचित रूट के साथ ड्राइविंग डायरेक्शन दिखाता है लेकिन समझौते के बाद आपको एक अतिरिक्त विकल्प पटना मेट्रो मैप मिलेगा। उस पर क्लिक करते ही यात्री अपने पहले बताए गए गंतव्य व स्थान के हिसाब से मेट्रो के रूट व प्लेटफॉर्म, वहां तक जाने का किराया और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का रूट दिखने लगेगा। इसके बाद यात्री चरणबद्ध तरीके से पूरे रूट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Malay Ojha

लेखक के बारे में

Malay Ojha
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।