पटना हाईकोर्ट ने मांगी गया के विष्णुपद मंदिर की व्यवस्था की पूरी जानकारी
गया के विष्णुपद मंदिर की स्थिति और विकास के मामले पर पटना हाइकोर्ट ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को विस्तृत जानकारी...
पटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Aug 2020 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें
गया के विष्णुपद मंदिर की स्थिति और विकास के मामले पर पटना हाइकोर्ट ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को विस्तृत जानकारी मंगलवार तक देने को कहा है।
प्रतिज्ञा नामक संस्था की लोकहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल तथा न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। गया का विष्णुपद भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मन्दिर है। जहां हर साल बड़ी संख्या में हिन्दू तीर्थयात्री आते हैं। इस मंदिर की सही तरीके से देखभाल करने के लिए वहां जो व्यवस्था है, कोर्ट ने उसकी पूरी जानकारी बोर्ड से मांगी है। इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।