ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपटना: पोते की शादी से किया इनकार तो लड़की वालों ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला

पटना: पोते की शादी से किया इनकार तो लड़की वालों ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला

पोते की शादी करने से इनकार करने पर गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दादा सुरेंद्र सिंह को पीट-पीट कर मार डाला। लड़के के घरवालों ने धर्मेंद्र का रिश्ता दूसरी लड़की से तय कर दिया। वैशाली की लड़की के परिजनों...

पटना: पोते की शादी से किया इनकार तो लड़की वालों ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Jun 2021 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

पोते की शादी करने से इनकार करने पर गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दादा सुरेंद्र सिंह को पीट-पीट कर मार डाला। लड़के के घरवालों ने धर्मेंद्र का रिश्ता दूसरी लड़की से तय कर दिया। वैशाली की लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह दूसरी लड़की से शादी तय करने का विरोध करने लगे। 

उनका कहना था कि जब दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं तो दूसरी लड़की से शादी न की जाए। इसको लेकर रविवार को वैशाली की लड़की के घर वाले महुली गांव आये और धर्मेंद्र की शादी अपनी लड़की से करने के लिए यमुना सिंह पर दबाव बनाने लगे लेकिन लड़के के पिता यमुना सिंह और दादा सुरेंद्र सिंह उक्त लड़की से धर्मेंद्र की शादी करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। 

इसको लेकर दोनों पक्ष में गाली-गलौज व धक्की मुक्की होने लगी। इसी बीच लड़की पक्ष के लोगों ने बीच बचाव कर रहे धर्मेंद्र के दादा सुरेंद्र सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित भाग गये। परसा बाजार थाना के प्रशिक्षु डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। जल्द ही सभी आरोपित सलाखों के पीछे होंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें