ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपटना: ससुराल में विवाहिता को बेरहमी से पीटा, फिर जहर पिलाकर मार डाला

पटना: ससुराल में विवाहिता को बेरहमी से पीटा, फिर जहर पिलाकर मार डाला

राजीवनगर थाने के नेपालीनगर में जहर पिलाकर विवाहिता चंदा उर्फ चांदनी देवी को मौत के घाट उतार दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी सांसें उखड़ गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता...

पटना: ससुराल में विवाहिता को बेरहमी से पीटा, फिर जहर पिलाकर मार डाला
पटना, हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Aug 2020 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राजीवनगर थाने के नेपालीनगर में जहर पिलाकर विवाहिता चंदा उर्फ चांदनी देवी को मौत के घाट उतार दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी सांसें उखड़ गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता संजय सिन्हा ने पति विवेक राय, ससुर, देवर समेत चार आरोपितों के खिलाफ राजीवनगर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस ने आरोपित पति विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

बताया गया है कि वर्ष 2010 में नेपालीनगर निवासी विवेक राय ने चंदा उर्फ चांदनी से अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म भी दिया, जो महज पांच साल की है। रक्षा बंधन पर चंदा पोस्टल पार्क में रह रहे अपने भाई को राखी बांधने गई थी। 

विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुराल आकर पति चंदा को जबरदस्ती अपने घर नेपाली नगर ले गया। इसके बाद पति विवेक, ससुर बृज नंदन राय, देवर सौरव कुमार और उसकी पत्नी ने ने चंदा की बेरहमी से पिटाई की। बाद में उसे जबरन जहर पिला दिया। सूचना पर चंदा को आशियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। 

राजीव नगर के प्रभारी थानेदार योगेंद्र कुमार रविदास ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपित भी पकड़े जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें