ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपति ने प्रेमी की हत्या के लिए दी सुपारी, भनक लगते ही बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

पति ने प्रेमी की हत्या के लिए दी सुपारी, भनक लगते ही बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सांख पंचायत के चपरिया बहियार में बुधवार की रात बदमाश ने लोहे से बने धारदार कत्ता से प्रहार कर 35 वर्षीय लालन शर्मा की हत्या कर दी। वह बड़ी सांख निवासी नारायण शर्मा का पुत्र...

पति ने प्रेमी की हत्या के लिए दी सुपारी, भनक लगते ही बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार
निज प्रतिनिधि,बेगूसरायThu, 23 Sep 2021 09:42 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सांख पंचायत के चपरिया बहियार में बुधवार की रात बदमाश ने लोहे से बने धारदार कत्ता से प्रहार कर 35 वर्षीय लालन शर्मा की हत्या कर दी। वह बड़ी सांख निवासी नारायण शर्मा का पुत्र था। कातिल इतना बेरहम निकला कि उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों को बेरहम तरीके से काट डाला। 

घटना की जानकारी उस समय हुई जब मृतक आठ बजे रात तक घर नहीं पहुंचा। उसकी खोज की गई तो पता चला कि वह चपरिया बहियार में अपने खेत में मछली मारने के लिए जाल लगाने गया था। इसी दौरान एक खेत से खून से लथपथ व क्षत विक्षत अवस्था में उसकी लाश मिली। 

लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इधर, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई नंदन शर्मा का आरोप है कि उसकी हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्यारोपित रॉबिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध संबंध के शक में पति ने 80 हजार में प्रेमी की हत्या का किया था सौदा 

पुलिस हत्थे चढ़े आरोपित ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। आरोपी ने थानाध्यक्ष को बताया कि मृतक को जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी का हमसे अवैध संबंध है। उसकी पत्नी ने जानकारी दी कि आपकी हत्या कराने के लिए मेरे पति ने 80 हजार रुपये में सुपारी दी है। 

इसके लिए 50 हजार रुपये अग्रिम राशि भी हत्यारों को दे दी गई है। आप सतर्क हो जाएं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमारी हत्या कोई करेगा, इससे पहले हम ही उसकी हत्या कर देंगे। उसके बाद जानकारी मिली कि वह बहियार के लिए घर से निकल गया। मुर्गा काटने वाले कत्ता लिया और बहियार में उसका इंतजार करने लगा। 

जैसे ही वह आया पीछे से उसके सिर पर कत्ता से प्रहार कर दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा, ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। वह अपने घर आकर खून से सने कपड़े बदल ही रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि अवैध संबंध में उसकी हत्या हुई है। प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें