Hindi Newsबिहार न्यूज़Panic due to rapid firing at night in Patna city two people passing by injured

पटना सिटी में रात को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल

गोलीबारी की चपेट में आकर गली से गुजर रहे तौहीद और नौशाद जख्मी हो गए। तौहीद को जांघ में गोली लगी,जबकि नौशाद के पैर से गोली छूकर निकली है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाFri, 1 Dec 2023 06:22 AM
share Share
Follow Us on
पटना सिटी में रात को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल

बिहार की राजधानी पटना के खाजेकलां में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोलीबारी की घटना लोदी कटरा इलाके में रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। गोलीबारी में रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। 

मौके पर पहुंची खाजेकलां पुलिस घटना की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े 10 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक गली में घुसे और गोलीबारी करते हुए भाग निकले। गोलीबारी की चपेट में आकर गली से गुजर रहे तौहीद और नौशाद जख्मी हो गए। तौहीद को जांघ में गोली लगी,जबकि नौशाद के पैर से गोली छूकर निकली है। 

आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच कर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। जख्मी युवक का बयान लिया जा रहा है। रात में हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मचा है। लोग डरे-सहमे दिखे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें