ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारपंचायत चुनाव: 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 151 पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान शुरू

पंचायत चुनाव: 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 151 पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान शुरू

पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए बिहार के 10 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। आज शुक्रवार को 12 प्रखंडों के 2119 बूथों पर मतदान हो रहे हैं। पहली बार पंचायत चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया...

पंचायत चुनाव: 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 151 पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान शुरू
लाइव हिन्दुस्तान,सासारामFri, 24 Sep 2021 07:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए बिहार के 10 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। आज शुक्रवार को 12 प्रखंडों के 2119 बूथों पर मतदान हो रहे हैं। पहली बार पंचायत चुनाव में ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लग गयी है। जिसमें मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के लिए ईवीएम से मतदान हो रहे हैं। जबकि पंच और सरपंच पद के लिए  बैलेट पेपर का उपयोग किया जा रहा है। 

आज इन प्रखंडों में हो रहे हैं चुनाव 

रोहतास के दावथ और संझौली 
कैमूर के कुदरा 
गया के बेलागंज, खिजरसराय 
नवादा के गोविंदपुर 
औरंगाबाद के औरंगाबाद 
जहानाबाद के काको 
अरवल के सोनभद्र-काशीपुर-सूर्यपुर 
मुंगेर के तारापुर 
जमुई से सिकंदरा 
और बांका के घोरैया

151 पंचायतों में 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

पंचायत चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इसके लिए 12000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को तैनात किया गया हैं। पहले चरण में 156 मतदान भवन नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं। इसे देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।  आज कुल 151 पंचायतों में वोटिंग हो रही है। चुनाव मैदान में 15328 प्रत्याशी अपना भाग आजमा रहे हैं पहले चरण में कुल 11,48,044 मतदाता हैं। मतदान के लिए 14000 मतदान कर्मी लगाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें