ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिहारबिहार में लहराया धार्मिक झंडा, पुलिस ने लिया एक्शन; छत से तुरंत उतरवाया

बिहार में लहराया धार्मिक झंडा, पुलिस ने लिया एक्शन; छत से तुरंत उतरवाया

बिहार के पूर्णिया जिले में एक व्यक्ति के घर पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने की अफवाह फैलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पता चला धार्मिक झंडा था।

बिहार में लहराया धार्मिक झंडा, पुलिस ने लिया एक्शन; छत से तुरंत उतरवाया
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पूर्णियाThu, 26 Jan 2023 09:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्णिया जिले के सिपाही टोला वार्ड पांच में एक व्यक्ति के घर पर पाकिस्तानी झंडा लगे होने की अफवाह फैलने के बाद हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अपने घर पर किसी अन्य देश का झंडा फहरा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पता चला धार्मिक झंडा था। आनन-फानन में मधुबनी टीओपी की पुलिस ने जिस घर की छत पर झंडा फहराया गया था। वहां से झंडा को लाकर थाना में सुरक्षित रखा दिया है। इस आशय की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी। 

पुलिस ने जांच की तो पता चला धार्मिक झंडा कई माह से छत पर लगा था। लेकिन गुरुवार को इस झंडे के बांस को बदला गया था। जिसकी सूचना स्थानीय कथित लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर फैला दी गई और बाद में इसे पाकिस्तानी झंडा कहा जाने लगा। सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने कहा जांच पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि पिछले कई माह से छत पर झंडा लगा हुआ था। उन्होंने पाकिस्तानी झंडा रहने की बात से साफ इनकर किया और कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है।

पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News