Pakistani flag hoisted in Champaran on August 15 one arrested six in custody Police is doing camp in the area 15 अगस्त पर पश्चिम चंपारण में पाकिस्तानी झंडा लहराया, एक गिफ्तार-छह हिरासत में; पुलिस छावनी बना स्कूल, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Pakistani flag hoisted in Champaran on August 15 one arrested six in custody Police is doing camp in the area

15 अगस्त पर पश्चिम चंपारण में पाकिस्तानी झंडा लहराया, एक गिफ्तार-छह हिरासत में; पुलिस छावनी बना स्कूल

हाई स्कूल लालसरैया में झंडोतोलन के बाद दो छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते पाकिस्तानी झंडा के साथ झंडोतोलन स्थल पर चक्कर लगाने लगे। उनते कंधे पर चांद तारा मार्का का पाकिस्तानी झंडा थे।

Sudhir Kumar हिंदुस्तान, बेतियाTue, 15 Aug 2023 05:36 PM
share Share
Follow Us on
15 अगस्त पर पश्चिम चंपारण में पाकिस्तानी झंडा लहराया, एक गिफ्तार-छह हिरासत में; पुलिस छावनी बना स्कूल

Independence Day 2023: बिहार के पश्चिम चंपारण में  स्वतंत्रता दिवस पर दो उपद्रवी युवकों ने चाकू और पाकिस्तानी झंडा के साथ हंगामा किया। दोनों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये। झंडा लहराते दो युवकों में से एक को विद्यालय के स्कूली छात्रों ने धर दबोचा। जबकि एक उपद्रवी युवक चहारदीवारी फांद कर भागने में सफल रहा। भगदड़ में कई छात्र चोटिल हुए है। 

मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के सीताराम उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसरैया का है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिये  हिरासत में लिया है। तीन घण्टे तक विद्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। लालसरैया के हाईस्कूल विद्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा।

जंगलराज रिटर्न्स? नीतीश-राज में अपराधी बेलगाम, भैंस चोर पकड़ने गए थानेदार शहीद;  सिर-आंख में मार दी गोली 

बताया गया है कि हाई स्कूल लालसरैया में झंडोतोलन के बाद दो युवक पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते पाकिस्तानी झंडा के साथ झंडोतोलन स्थल पर चक्कर लगाने लगे। दोनो युवक कंधे पर चांद तारा मार्का का पाकिस्तानी झंडा कंधा पर लहरा रहे थे। फिर क्या था,विद्यालय में झंडोतोलन करने आये लड़को ने दोनों को पकड़ने के लिये खदेड़ा। इसमे से एक युवक झंडा के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये युवक का नाम शाहिद हसन है,जो पड़ोस के जवकटिया गावं का रहने वाला है। दूसरा विद्यालय का चहारदीवारी फांद कर भागने में सफल रहा।

पकड़े युवक  को छात्रों ने मौके पर आये पुलिस को अग्रेतर कार्रवाई के लिये सौप दिया। एसडीपीओ बेतिया ने  युवक से मंझौलिया थाना में पूछताछ की। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस कैम्प जारी है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण नियंत्रण में है। 15 अगस्त को एक ओर जहां पूरा देश राष्ट्रध्वज तिरंगा ध्वज फहराने में मशगूल है वहीं यह वारदात कई सवाल खड़े कर रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें