ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारBihar: प्याज की माला पहन विपक्ष का विधानमंडल के गेट पर प्रदर्शन

Bihar: प्याज की माला पहन विपक्ष का विधानमंडल के गेट पर प्रदर्शन

विपक्ष के सदस्यों ने बुधवार को बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के अंदर और बाहर प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सांकेतिक रूप से माला पहनकर प्रदर्शन किया।  सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधान...

Bihar: प्याज की माला पहन विपक्ष का विधानमंडल के गेट पर प्रदर्शन
पटना हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Nov 2019 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

विपक्ष के सदस्यों ने बुधवार को बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के अंदर और बाहर प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सांकेतिक रूप से माला पहनकर प्रदर्शन किया। 

सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधान परिषद के मुख्य द्वार पर राजद व कांग्रेस के सदस्यों ने प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। पूर्व मंत्री राजद विधायक शिवचंद्र राम प्याज की माला पहनकर सदन में आ गए। हालांकि सभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही मार्शल ने आकर शिवचंद्र राम से प्याज की माला उतारने को कहा। अन्य सदस्यों के कहने पर शिवचंद्र राम ने प्याज की माला मार्शल को दे दी। 

वहीं विधानमंडल परिसर में शिवचंद्र राम ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कालाबाजारियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। केंद्र व राज्य सरकार की लापरवाही के कारण लोगों को 80 रुपये किलो तक प्याज खरीदना पड़ रहा है। हद तो यह कि बिस्कोमान को सस्ते में प्याज बेचने से रोका जा रहा है। 

विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होने पर राजद के सुबोध कुमार प्याज की माला पहन कर सदन में पहुंच गए। कार्यकारी सभापति ने प्याज की माला को हटाने का निर्देश दिया। सुबोध कुमार ने कहा कि इसे गरीबों में बांट दिया जाए और आदेशपाल को सौंप दिया। तब, कार्यकारी सभापति ने कहा कि ये ले जाने वाले भी गरीब ही हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें