ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारवोटों के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे विपक्षी दल

वोटों के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे विपक्षी दल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के कुछ दलों ने नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर बिहार बंद का ऐलान किया है। मतलब साफ़ है कि चंद वोटों के लिए ऐसे दल एक झूठ के आधार पर राज्य के...

वोटों के लिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे विपक्षी दल
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोTue, 17 Dec 2019 09:20 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के कुछ दलों ने नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर बिहार बंद का ऐलान किया है। मतलब साफ़ है कि चंद वोटों के लिए ऐसे दल एक झूठ के आधार पर राज्य के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जिनकी राजनीति ही आज तक लोगों को बांट कर चली हो उनसे उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

सोमवार को फेसबुक पोस्ट कर प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा कि अफवाहें कितनी खतरनाक होतीं हैं, यह ‘संविधान, धर्मनिरपेक्षता और आजादी’ के नाम पर कुछ राज्यों में जारी उत्पात को देख कर पता चलता है। लेकिन वे लोग उन ‘अफवाहों’ से भी खतरनाक हैं जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इसका सहारा लेते हैं। गृहमंत्री अमित शाह इस कानून के मसले पर बार-बार स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दलों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को देश के नागरिकों के ख़िलाफ़ बताकर लोगों को भड़काने का कुत्सित प्रयास हो रहा है जो निंदनीय है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है। फिर भी कुछ दलों द्वारा इस मुद्दे पर दुष्प्रचार लगातार जारी है। बात-बात में सेकुलरिज्म की दुहाई देने वाले इन दलों को बताना चाहिए कि आखिर  पड़ोसी मुल्कों में सुनियोजित तरीके से खत्म किए जा रहे अल्पसंख्यकों से इतनी घृणा क्यों है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उपद्रवी तत्वों के झांसे में न आएं और अफवाह फ़ैलाने वालों के बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें