ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारजमशेदपुर: निजी अस्‍पताल की नर्स की गला रेतकर हत्‍या, शव को जलाने की कोशिश

जमशेदपुर: निजी अस्‍पताल की नर्स की गला रेतकर हत्‍या, शव को जलाने की कोशिश

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के जयंती अपार्टमेंट में एक नर्स की गला रेत कर हत्‍या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। नर्स के शव को सबसे पहले उसके साथ लव इन रिलेशनशिप में रह...

जमशेदपुर: निजी अस्‍पताल की नर्स की गला रेतकर हत्‍या, शव को जलाने की कोशिश
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,जमशेदपुर Fri, 01 Jan 2021 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के जयंती अपार्टमेंट में एक नर्स की गला रेत कर हत्‍या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। नर्स के शव को सबसे पहले उसके साथ लव इन रिलेशनशिप में रह रहे अरविंद ने देखा। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार अनीता कुमारी नाम की ये नर्स जमशेदपुर के एक निजी अस्‍पताल में कार्यरत थी। सबसे पहले उसका शव देखने वाले अरविंद ने बताया कि वह और नर्स पिछले छह साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। वह खुद बागबेड़ा का रहने वाला है। उसने बताया कि आखिरी बार वह बुधवार को अनीता से मिला था। गरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह फ्लैट पर पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा बाहर से लॉक था। उसने अपने पास मौजूद चाबी से दरवाजा खोला। अंदर घुसते हुए उसे अनीता का शव दिखाई दिखा। 

अनीता के बाल जले हुए थे। उसका शव देखकर घबडाए अरविंद ने डॉयल-100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों को भी जानकारी दी। अरविंद ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्‍मनी नहीं है इसलिए किसी के ऊपर शक भी नहीं है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नर्स और अरविंद के मोबाइल की जांच की जा रही है। अरविंद से पूछताछ लगातार जारी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें