Hindi NewsBihar NewsNow reach Ram Mandir via Vande Bharat new train is going to start from Patna to Ayodhya route
अब वंदे भारत से करें रामलला के दर्शन, पटना से अयोध्या रूट पर चलने वाली है नई ट्रेन

अब वंदे भारत से करें रामलला के दर्शन, पटना से अयोध्या रूट पर चलने वाली है नई ट्रेन

संक्षेप:

पटना से अयोध्या होकर लखनऊ तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 मार्च से शुरू होने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

Thu, 7 March 2024 11:27 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

अगर आप अयोध्या में नवनिर्मित भगवान राम के नए मंदिर का दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे इस रूट पर नई ट्रेन चलाने जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना से अयोध्या रूट पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 मार्च से शुरू होने वाली है। यह ट्रेन पटना से डीडीयू और अयोध्या से होते हुए लखनऊ तक जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते बिहार में तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पटना-लखनऊ के अलावा पटना-न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी-रांची वाया गया वंदे भारत ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीएम मोदी 12 मार्च को देशभर में कई रेल परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। इस दिन वे वर्चुअल तरीके से तीनों नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों का ट्रायल अंतिम चरण में है। एक-दो दिन के भीतर टाइम टेबल और किराये से संबंधित पूरी जानकारी जारी कर दी जाएगी। पटना-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का बुधवार को भी ट्रायल किया गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार पटना से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन का रूट आरा, बक्सर, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, साहेबगंज, अकबरपुर, अयोध्या होते हुए रहने वाला है। बिहार के आरा और बक्सर स्टेशन पर इसका ठहराव होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, उद्घाटन वाले दिन इन सभी प्रमुख स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव दिया जा सकता है। रेलवे ने इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू कर दी है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

पटना से अयोध्या रूट पर वंदे भारत ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद राज्य से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं। हाल ही में स्पाइसजेट ने पटना से अयोध्या की सीधी विमान सेवा भी शुरू की थी। अब पटना समेत आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को ट्रेन के जरिए कम समय में अयोध्या के लिए आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी। 

पटना-अयोध्या-लखनऊ के अलावा 12 मार्च को पीएम मोदी बिहार से चलने वाली दो और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें पटना से कटिहार होकर न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी से गया होकर रांची ट्रेन शामिल है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।