ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार'योगी की लोकप्रियता से डरे नीतीश', सुशील मोदी बोले- महिला कवि अनामिका अम्बर पर सीएम ने की तानाशाही

'योगी की लोकप्रियता से डरे नीतीश', सुशील मोदी बोले- महिला कवि अनामिका अम्बर पर सीएम ने की तानाशाही

सुशील मोदी ने कहा कि महिला कवयित्री अनामिका अम्बर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनभावना को वाणी देने वाले कुछ गीत लिखे हैं, जिसे नीतीश कुमार का अहंकार बर्दाश्त नहीं कर सका।

'योगी की लोकप्रियता से डरे नीतीश', सुशील मोदी बोले-  महिला कवि अनामिका अम्बर पर सीएम ने की तानाशाही
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,पटनाSat, 26 Nov 2022 08:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में कवियित्री अनामिका अम्बर पर कविता पढ़ने से रोक लगाए जाने के मामले में राजनीति तेज हो गयी है।  बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सोनपुर मेला में आमंत्रित कवियित्री अनामिका अम्बर को काव्य-पाठ से रोक कर नीतीश सरकार ने दिनकर की धरती पर हिंदी कविता, स्त्री और अभिव्यक्ति की आजादी का जैसा तिहरा अपमान किया , उससे बिहार शर्मसार हुआ। 

मोदी ने कहा कि इस घटना का कलंक धोने के लिए भाजपा जल्द ही अनामिका अम्बर के काव्य पाठ का आयोजन कर उन्हें सम्मानित करेगी।  उन्होंने कहा कि अनामिका ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों, देशविरोधी ताकतों और हर तरह के माफिया पर कानून के शासन का बुलडोजर चलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनभावना को वाणी देने वाले कुछ गीत लिखे हैं, जिसे नीतीश कुमार का अहंकार बर्दाश्त नहीं कर सका। 

Bihar Politics:  उमेश कुशवाहा बने रहेंगे JDU प्रदेश अध्यक्ष, ऐलान की औपचारिकता शेष

उन्होंने कहा कि 22 करोड़ की आबादी वाले बड़े राज्य यूपी में योगी जी कुशल शासन देकर  दूसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटे हैं। ऐसे निर्वाचित मुख्यमंत्री के सम्मान में कविता लिखना क्या अपराध है ? योगी की लोकप्रियता से नीतीश कुमार डर गए हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाही के विरुद्ध लड़ने वाले जेपी आंदोलन से निकले नीतीश कुमार अब खुद तानाशाही पर उतर आए हैं।

बिहार उपचुनावः कुढ़नी में BJP के 40 तो JDU  के 37 स्टार प्रचारक,  सभी दलों के 131 स्टार भरेंगे हुंकार

 

सुशील मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने जनकवि नागार्जुन को जेल में डाला था। उसी कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले नीतीश-लालू की सत्ता आज युवा कवियित्री को मंच से उतार रही 

बताते चलें कि राज्य के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में जानी मानी कवियत्री अनामिका जैन अंबर को कविता पाठ करने से रोका गया। कवियत्री ने फेसबुक लाइव आकर नीतीश सरकार के प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें पहले सोनपुर मेला में कविता पाठ के लिए बुलाया गया, जब वह पटना आ गईं तो उन्हें सोनपुर मेला में जाने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि अनामिका जैन की कुछ कविताएं पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी समर्थित हैं। इस वजह से उन्हें ये कविताएं पढ़ने के लिए मना किया गया था। 

सोनपुर मेला में शुक्रवार शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से कवियों को आमंत्रित किया गया। इसमें कवियत्री अनामिका जैन अंबर का नाम भी शामिल था। अनामिका यूपी की रहने वाली हैं। वह शुक्रवार दोपहर में पटना पहुंच गईं। शाम 8 बजे कवि सम्मेलन शुरू होना था, मगर अनामिका समेत अन्य कवि मेला स्थल पर नहीं पहुंचे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें