ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारप्रशांत किशोर का दावा, बीजेपी के साथ असहज थे नीतीश कुमार; महागठबंधन के साथ जाना एक प्रयोग

प्रशांत किशोर का दावा, बीजेपी के साथ असहज थे नीतीश कुमार; महागठबंधन के साथ जाना एक प्रयोग

प्रशांत किशोर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, वर्ष 2017 से 2022 तक वह भाजपा के साथ थे, लेकिन कई कारणों से मैंने उन्हें कभी सहज नहीं पाया। उन्होंने सोचा कि क्यों न महागठबंधन के साथ प्रयोग किया जाए।

प्रशांत किशोर का दावा, बीजेपी के साथ असहज थे नीतीश कुमार; महागठबंधन के साथ जाना एक प्रयोग
Malay Ojhaएजेंसी,नई दिल्ली,Wed, 10 Aug 2022 10:46 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में असहज महसूस कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। किशोर ने कहा कि यह देखना होगा कि नई सरकार कुछ करती है या नहीं, क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) का भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर रुख एकदम अलग है। 

प्रशांत किशोर ने पटना में एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, वर्ष 2017 से 2022 तक वह भाजपा के साथ थे, लेकिन कई कारणों से मैंने उन्हें कभी सहज नहीं पाया। उन्होंने सोचा होगा कि क्यों न महागठबंधन के साथ प्रयोग किया जाए। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षाओं की खबरों पर, किशोर ने कहा कि घटनाक्रम पूरी तरह से केवल बिहार तक सीमित है। 

नीतीश कुमार के पालाबदल पर बोले प्रशांत किशोर, 115 विधायकों वाली पार्टी अब 43 पर आ गई

कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले किशोर ने कहा कि बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम का असर फिलहाल राज्य तक ही सीमित रहेगा। उन्होंने कहा कि अल्पावधि में राष्ट्रीय स्तर पर इस बदलाव का कोई असर दिखने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 2012-13 से बिहार में सरकार बनाने के लिए छह तरह के गठबंधन किए गए और हमेशा नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार कुछ अच्छा करेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें