नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे बड़े फैसले; मंत्री का दावा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दिल्ली में होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के अन्य नेताओं का भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने का सिलसिला जारी है।

cm nitish kumar during meeting

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें पार्टी संगठन को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में जेडीयू के सांसद, मंत्री समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। पार्टी नेताओं का भी दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। दिल्ली जाने के क्रम में बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि संगठन के लिहाज से जेडीयू की यह बड़ी बैठक है। इसमें कुछ अच्छे फैसले भी लिए जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि क्या फैसले लिए जाएंगे, यह बैठक के बाद ही पता चलेगा। चर्चा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार संगठनात्मक रूप से कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं।

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में शनिवार सुबह 11.30 बजे से होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सर्वेसर्वा होने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चर्चा है कि वे इस बैठक में कुछ अहम प्रस्ताव को पारित करा सकते हैं। जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के 100 से ज्यादा वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद, बिहार सरकार में सभी मंत्री, सभी राज्यों के जेडीयू अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

पिछले साल दिसंबर में भी दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद खुद नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान संभाल ली थी। इसके करीब एक महीने बाद जेडीयू ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया और बिहार में बीजेपी एवं एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 

तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली जा रहे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश, क्या है प्रोग्राम? पूरी डिटेल यहां पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब फिर से जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसे देखते हुए नीतीश संगठनात्मक रूप से बड़े बदलाव कर सकते हैं। पार्टी के कुछ नेता इसके संकेत भी दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग भी जेडीयू के अंदर से उठने लगी है। इस मुद्दे पर भी जेडीयू की दिल्ली बैठक में कुछ निर्णय हो सकता है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsनीतीश दिल्ली पहुंचे, JDU की बैठक में होंगे बड़े फैसले; मंत्री का दावा