Hindi NewsBihar NewsNitish Kumar meeting on Jharkhand elections JDU preparing to contest 11 seats will BJP be tensed
नीतीश कुमार की झारखंड चुनाव पर बैठक, जेडीयू के 11 सीटें लड़ने की तैयारी; बीजेपी को टेंशन?

नीतीश कुमार की झारखंड चुनाव पर बैठक, जेडीयू के 11 सीटें लड़ने की तैयारी; बीजेपी को टेंशन?

संक्षेप:

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने झारखंड की 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर दी है। सीएम नीतीश ने इस संबंध में शनिवार को पटना स्थित अपने आवास पर अहम बैठक की।

Jul 27, 2024 05:10 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। जेडीयू ने राज्य की 11 सीटों पर लड़ने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर इस संबंध में शनिवार को अहम बैठक की। इसमें झारखंड के जेडीयू अध्यक्ष खीरो महतो भी शामिल हुए। सीएम ने झारखंड के सभी पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में झारखंड जेडीयू अध्यक्ष खीरू महतो ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेडीयू झारखंड में बीजेपी के साथ गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेगी। सीटों को लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की बीजेपी नेताओं से बातचीत चल रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक महतो ने झारखंड की 11 सीटों की लिस्ट सौंपी है। ये वो सीटें हैं, जहां पर जेडीयू का मजबूत जनाधार है। उन्होंने झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय को भी जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ाने के संकेत दिए। उन्होंने सरयू राय को खुला ऑफर देते हुए कहा कि अगर वे जेडीयू में आते हैं तो उनका स्वागत है। बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे सरयू राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को निर्दलीय हरा दिया था। 

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और आजसू के बीच सीटों पर बातचीत शुरू हो गई है। अब नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भी 11 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ऐसे में बीजेपी की अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर माथापच्ची होना तय मानी जा रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।