ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारनीतीश के जनता दरबार के जवाब में बीजेपी का जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा बोले- काम तो होता नहीं वहां

नीतीश के जनता दरबार के जवाब में बीजेपी का जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा बोले- काम तो होता नहीं वहां

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि जनता दरबार से लोगों की समस्या दूर नहीं हो रही है। वहां सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारी सीएम के निर्देशों का पालन नहीं करते, ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

नीतीश के जनता दरबार के जवाब में बीजेपी का जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा बोले- काम तो होता नहीं वहां
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,पटनाTue, 27 Sep 2022 05:29 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में साप्ताहिक जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब दो दर्जन लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि जो व्यक्ति अपने राज्य को न्याय नहीं दे पा रहे हो, उन्हें बाहर में अहमियत नहीं मिल सकती।  

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार से लोगों की समस्या दूर नहीं हो रही है। वहां सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारी सीएम के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे, ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों के द्वारा आर्थिक लाभ उठा कर लोगों की मदद नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बेगूसराय गोलीकांड पर बोले विजय सिन्हा- नीतीश से बिहार संभल नहीं रहा, चले हैं देश संभालने

उन्होंने  कहा कि सीएम के जनता दरबार में जो नही पहुंच पाते हैं उनकी समस्याओं को बीजेपी में सुना जा रहा है। जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में शिक्षक बहाली को लेकर भी अभ्यर्थी पहुंचे। डीएसपी द्वारा प्रताड़ित किये जाने की शिकायत भी वैशाली के लोगों ने की। पशु टीकाकरण को लेकर भी गुहार लगाई गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें