Hindi NewsBihar NewsNitish attacked the Congress on prohibition of liquor said- some people speak a lot against me
नीतीश ने शराबबंदी पर कांग्रेस को घेरा, कहा- मेरे खिलाफ बहुत बोलते हैं कुछ लोग

नीतीश ने शराबबंदी पर कांग्रेस को घेरा, कहा- मेरे खिलाफ बहुत बोलते हैं कुछ लोग

संक्षेप:

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तो सदस्यता रसीद पर ही लिखा है- शराब नहीं पीना है । उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि सभी लोग आम लोगों से मिले-जुले

Dec 11, 2022 06:20 am ISTSudhir Kumar हिंदुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी पर कुछ लोग मेरे खिलाफ बहुत बोलते हैं।  बापू की इच्छा के अनुसार राज्य में शराब बंदी की गई है । इससे न जाने कितने परिवारों की स्थिति सुधरी है । बिहार में किसी पार्टी ने शराबबंदी का विरोध नहीं किया था। सभी ने एकजुट इसका समर्थन किया था । कांग्रेस नेता अजीत शर्मा का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तो सदस्यता रसीद पर ही लिखा है- शराब नहीं पीना है । उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि सभी लोग आम लोगों से मिले-जुलें, उनसे ठीक से बात करें। कुढ़नी की हार पर कहा कि एक जगह चुनाव हारने से सब कुछ खत्म नहीं होता है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी साथियों का सहयोग चाहिए : ललन 

बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए सबों को धन्यवाद दिया। कहा कि हमारे नेता ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है, उसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं । उन्होंने कहा कि आप सभी साथियों का सहयोग मुझे अपनी जिम्मेवारी पूरी करने में चाहिए। आप सबके सक्रिय सहयोग और समर्थन से ही हम अपने उद्देश्य में सफल हो पाएंगे। हम जिस घर में जाएंगे वहां हमें समर्थन अवश्य मिलेगा, आवश्यकता है हमें एक-एक के घर तक पहुंचने और वहां नीतीश जी का संदेश पहुंचाने की।  हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। बिहार के साथियों ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का काम किया। सात प्रदेशों में सदस्यता अभियान पूर्ण कर चुनाव करा लिया गया है। जिस राज्य में सदस्यता अभियान नहीं चला है, वहां इसे चलाकर चुनाव करवाया जाएगा।  

नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना हम सबका सौभाग्य : उमेश 

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युगपुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। हमारी पार्टी न्याय के साथ समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी पार्टी समाजवादी संस्कृति को जीवित रखने वाली पार्टी है। हम जदयू के साथी महापुरुषों का सिर्फ नाम नहीं लेते, बल्कि हम उनके बताए मार्ग पर चलने का काम करते हैं। उनके विचारों को जमीन पर उतारने का काम हमारी पार्टी और हमारे नेता करते हैं। हमारे नेता का जो चेहरा है, उसका मुकाबला देश में कोई नहीं कर सकता। बैठक में विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।