ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबक्सर गैंगरेप: बेटे की हत्या के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बक्सर गैंगरेप: बेटे की हत्या के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बक्सर में बेटे की हत्या के बाद महिला से गैंगरेप के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल बक्सर पुलिस का दावा है कि महिला का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि महिला खुद ही अपने जानने वाले के साथ गई...

बक्सर गैंगरेप: बेटे की हत्या के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
बक्सर। हमारे प्रतिनिधिThu, 15 Oct 2020 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के बक्सर में बेटे की हत्या के बाद महिला से गैंगरेप के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल बक्सर पुलिस का दावा है कि महिला का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि महिला खुद ही अपने जानने वाले के साथ गई थी। हालांकि पुलिस ने माना कि महिला से गैंगरेप हुआ है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में क्रम में घटना को लेकर कई सच्चाई सामने आई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें कि बक्सर के मुरार थानाक्षेत्र में बीते 10 अक्टूबर को मासूम बच्चे के साथ बैंक जार रही महिला को अगवा कर बच्चे की हत्या करने और महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था। इसमें जहां बच्चे का शव मिला था वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल मिली थी। महिला के पिता ने इस मामले में गैंगरेप और बच्चे की हत्या के संबंध में केस दर्ज कराया था। 

बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि घटना की वैज्ञानिक तरीके से जांच के दौरान महिला के फोन और उसके कॉल डिटेल्स को खंगाला गया तो कई प्रकार की सच्चाई सामने आई। उन्होंने दावा किया कि महिला का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि महिला अपने जानने वाले के साथ गई थी। हालांकि उन्होंने रेप की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला के साथ उसके जानने वाले और उसके सहयोगियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में सोनपा गांव के राधेश्याम राजभर और ओरा गांव के रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में क्रम में घटना को लेकर कई सच्चाई सामने आई।

एसपी ने बताया कि महिला अपने जानने वाले के साथ गई थी और वहां से रात में लौटने के क्रम में गांव के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के क्रम में ही महिला को नहर में फेंका गया था। जहां पर उसके बच्चे की मौत हो गई।

महिला के बयान में अंतर से हुआ खुलासा
घटना के बाद महिला ने पुलिस को बताया था कि आरोपितों ने उसके सामने ही बच्चे की गला दबा कर हत्या के बाद हाथ-पैर बांध पानी में फेंका था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एसपी ने बताया कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई थी। बच्चे को पानी में किसने और क्यो फेंका इस सवाल पर एसपी ने कहा कि इसकी जांच अभी की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला का कथित जानने वाला ही घटना का मुख्य सूत्रधार है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद बच्चे की हत्या का भी राज खुल जाएगा।

पुलिस टीम पर जताया भरोसा
मुरार घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम पर एसपी ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मामले में डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह, महिला थाना प्रभारी नीतु प्रिया और डीआईयू की टीम ने बेहतर कार्य किया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें