गोपागलंज में 7 साल बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी; छठ घाट गए थे परिजन
गोपालगंज में सात साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। रविवार की रात बच्ची के परिजन छठ पूजा करने घाट पर गए थे। बच्ची को अधेड़ खेत में ले जाकर दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। घटना रविवार की देर रात की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि बच्ची के परिजन रविवार की देर रात छठ महापर्व को लेकर गांव के घाट पर गए हुए थे। इस दौरान देर रात पड़ोस के ही एक अधेड़ ने बच्ची को जबरन घर के पीछे खेत में ले जाकर हाथ-पैर को रस्सी बांध दिया। इसके बाद आंख पर पट्टी बांधने के बाद जबरन दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने चिल्लाने पर अधेड़ ने उसकी पिटाई भी की। दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को छोड़ कर फरार हो गया। देर रात छठ घाट से घरवाले जब घर पर पहुंचे तो बच्ची को नहीं पाकर उसकी तलाश शुरू किए। काफी देर के बाद बच्ची को घर के पीछे खेत की तरफ से आते देखा। उसे खून से लथपथ देखकर उसकी मां ने पूछताछ तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।
इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अधेड़ को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार अधेड़ की पहचान सत्येंद्र प्रसाद के रूप में की गई है। वहीं बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को सोमवार कोन्यायिक हिरासत में भेज दिया।
