ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलहरों पर उठाएं लजीज व्यंजनों का लुत्फ, पटना में गंगा विहार क्रूज फिर से शुरू; जानें टिकट के दाम

लहरों पर उठाएं लजीज व्यंजनों का लुत्फ, पटना में गंगा विहार क्रूज फिर से शुरू; जानें टिकट के दाम

जहाज पर बने रेस्टोरेंट में 48 लोगों के एक साथ बैठकर खाने-पीने की व्यवस्था है। इसके अलावा यह डबल डेकर क्रूज है, जिसमें दो कमरे और एक वीआईपी लाउंज के साथ एक प्राइवेट लाउंज भी है।

लहरों पर उठाएं लजीज व्यंजनों का लुत्फ, पटना में गंगा विहार क्रूज फिर से शुरू; जानें टिकट के दाम
Jayesh Jetawatहिन्दुस्तान,पटनाSat, 04 Feb 2023 08:01 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के जहाज एमवी गंगा विहार का उद्घाटन पटना के गांधी घाट पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अब पर्यटक गंगा की लहरों पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। इस जहाज के बंद होने से लोग मायूस थे। पर्यटन विभाग का राजस्व भी कम हो गया था। अब फिर से इसकी शुरुआत हुई है तो लोग इस सेवा का लाभ उठाएं। श्री यादव ने कहा कि बिहार के सभी पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। गंगा रिवर फ्रंट का भी विस्तार किया जाएगा।

एमवी गंगा विहार जहाज के उद्घाटन के मौके पर सोनपुर मेले पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। बता दें कि जहाज को 15 सालों के लिए संध्या सम्राट कंस्ट्रक्शन एन्ड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया है। 

पार्टी के लिए होगा खास इंतजाम 

जहाज पर बने रेस्टोरेंट में 48 लोगों के एक साथ बैठकर खाने-पीने की व्यवस्था है। इसके अलावा यह डबल डेकर क्रूज है, जिसमें दो कमरे और एक वीआईपी लाउंज के साथ एक प्राइवेट लाउंज भी है। रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर ओपेन एरिया में 30 लोग बैठ सकते हैं। इसके अलावा क्रूज के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर एक किचन की व्यवस्था है। दो स्टाफ रूम और विल हाउस (रिसेप्शन एरिया) में 6 लोग बैठ सकते हैं। पर्यटन विभाग के इस डबल डेकर एमवी गंगा विहार क्रूज को लोग बड़ी पार्टी, इंगेजमेंट और गेट टुगेदर के लिए बुक करवा सकते हैं।

टिकट की दरें

यह क्रूज एनआईटी घाट से चलकर पटना के विभिन्न घाटों से होते हुए गंगा नदी में लगभग सात किलोमीटर के दायरे में चलेगा। एक घंटे के लिए प्रति व्यक्ति टिकट दर 300 रुपये रखी गई है। वहीं, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए यह 200 रुपये है। शाम में दो घंटे के लिए क्रूज को बुक करवाने पर उसे 25 हजार रुपये देने होंगे। इसमें 40 व्यक्ति क्रूज पर जा सकते हैं। वहीं शाम में तीन घंटे के लिए 35 हजार, 4 घंटे के लिए 45 हजार और 5 घंटे के लिए 51 हजार रुपये शुल्क देना होगा।

इसके अलावा यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो प्रति व्यक्ति 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। वहीं सुबह के समय 7 से 10 बजे तक के लिए कोई क्रूज बुक करवाता है तो तय शुल्क 35 हजार में 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। गांधी घाट से पर्यटकों के लिए रोजाना सुबह 11 बजे से जहाज का संचालन होगा। विभाग की वेबसाइट पर इस दर को अपलोड किया जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें