ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमुजफ्फरपुर कांड : मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की रिमांड पर अब सात नवंबर को होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर कांड : मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की रिमांड पर अब सात नवंबर को होगी सुनवाई

बहुचर्चित बालिका गृहकांड में दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर की स्वधार गृहकांड में रिमांड के बिंदु पर अब सात नवंबर को सुनवाई होगी। मंगलवार को सुनवाई करते हुए विशेष कोर्ट...

मुजफ्फरपुर कांड : मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की रिमांड पर अब सात नवंबर को होगी सुनवाई
कार्यालय संवाददाता, मुजफ्फरपुरWed, 04 Nov 2020 06:54 AM
ऐप पर पढ़ें

बहुचर्चित बालिका गृहकांड में दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर की स्वधार गृहकांड में रिमांड के बिंदु पर अब सात नवंबर को सुनवाई होगी। मंगलवार को सुनवाई करते हुए विशेष कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तिथि तय की है। सुनवाई के दौरान पुलिस कोर्ट में अनुपस्थित थी।

पुलिस की ओर से रिमांड के बिंदु पर पक्ष नहीं रखा गया। इस कारण किसी तरह की कार्यवाही नहीं हो सकी। इससे पहले सात अक्टूबर को भी पुलिस की ओर से पक्ष नहीं रखा गया था। बीते 18 अगस्त को ऑफलाइन माध्यम से अर्जी दाखिल की गई थी। इसके बाद पुन: पांच अक्टूबर को ऑनलाइन अर्जी दाखिल की गई थी। पुलिस की ओर चुनावी ड्यूटी की व्यस्तता के कारण पक्ष रखने में देरी की बात कही गई।

रिमांड की मंजूरी के बाद ब्रजेश ठाकुर दिल्ली से मुजफ्फरपुर जेल में शिफ्ट किया जा सकेगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू हो सकेगी। उसकी रिमांड से स्वधार गृह कांड से जुड़े रहस्यों व अन्य आरोपितों की कलई खुल सकेगी। बता दें कि साहू रोड स्थित भारत माता लेन में संचालित स्वधार गृह से 11 महिला व चार बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे। 30 जून 2018 को बाल संरक्षण इकाइ के तत्कालीन सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें