भोजपुर : बारात में विषाक्त भोजन खाकर 70 से अधिक बीमार
भोजपुर के पीरो में रविवार की रात उदवंतनगर से आई बारात में 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। बीमारी का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। पीरो थाना क्षेत्र के बरौली गांव में रविवार की रात यह शादी...
भोजपुर के पीरो में रविवार की रात उदवंतनगर से आई बारात में 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। बीमारी का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। पीरो थाना क्षेत्र के बरौली गांव में रविवार की रात यह शादी समारोह आयोजित किया गया था।
बरौली गांव निवासी अक्षयलाल राम की बेटी की बारात उदवंतनगर ब्लॉक के दक्षिणी एकौना से आयी थी। नाश्ता- खाना के बाद धीरे- धीरे करीब 100 बाराती बीमार हो गये। शादी समारोह के दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और रात में शादी नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह समाचार लिखे जाने के दौरान शादी की प्रक्रिया चल रही है। करीब 80 आक्रांत लोगों को आरा सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि कुछ का इलाज ओझवलिया मोड़ पर निजी क्लिनिक में और कुछ का पीरो सीएचसी में कराया जा रहा है। हर जगह अफरताफरी मची है।