ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमुंगेर में जल चढ़ाने जा रहे 70 से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्ते ने काटा, दुकानदारों पर भी किया हमला

मुंगेर में जल चढ़ाने जा रहे 70 से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्ते ने काटा, दुकानदारों पर भी किया हमला

शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे करीब 6 दर्जन से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। सभी को तारापुर अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर सभी कांवरियों को अस्पताल लाया गया।

मुंगेर में जल चढ़ाने जा रहे 70 से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्ते ने काटा, दुकानदारों पर भी किया हमला
Malay Ojhaहिन्दुस्तान,मुंगेरMon, 01 Aug 2022 03:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्यों-ज्यों सावन बीतता जा रहा है। कांवरियों की भीड़ कच्ची कांवरिया मार्ग में उमड़ती जा रही है। इस बीच मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहां शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे करीब 6 दर्जन से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर सभी कांवरियों को अस्पताल लाया गया।  

जानकारी के अनुसार कच्ची कांवरिया मार्ग तारापुर में सोमवार की अहले सुबह लगभग 6 दर्जन से अधिक कांवरियों को आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। स्थानीय ग्रामीण व दुकानदार को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। कुत्ते के शिकार सभी मरीजों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां सभी मरीजों का इलाज अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा. बी.एन सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा.सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे कांवरिया मार्ग में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर धर्मराय में ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा मोबाइल पर दर्जनों की तादाद में कांवरिया, स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों को कुत्ता के काटने की जानकारी दी गई है। जानकारी मिलते ही कुत्ते के काटने से घायल सभी कांवरिया को इलाज के लिए एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजने को कहा गया। आधे घंटे के करीब सभी कांवरिया को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। वहीं कुछ कांवरिया बुरी तरह जख्मी हो गये थे। सभी को एंटी  रेबीज वैक्सीन लगाई गई। तत्पश्चात इलाज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें