बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्वत लेने के आरोप में निगरानी की टीम ने एक मुखिया को उसके सहयोगी के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बरौनी प्रखंड की मैदा बभनगामा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी और उसके सहायक कन्हैया को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी बरौनी के प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई।
निगरानी विभाग के अधिकारी के अनुसार परवेज आलम नामक शख्स ने निगरानी में 14 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें मैदा बभनगामा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी पर वार्ड सदस्य निसहत परवीन से नली-गली में कराए गए कार्य के भुगतान के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सत्यापन के बाद आरोप सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर मुखिया को उसके सहयोगी के साथ रंगेहाथ दबोच लिया गया।