बेऊर में बंद अनंत सिंह को भेजा जाएगा भागलपुर जेल
मोकामा विधायक अनंत सिहं को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में स्थानान्तरित करने की तैयारी चल रही है। भागलपुर सेंट्रल जेल में उन्हें शिफ्ट करने को लेकर सोमवार को आईजी जेल ने पत्र जारी किया है। आदेश के बाद...
मोकामा विधायक अनंत सिहं को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में स्थानान्तरित करने की तैयारी चल रही है। भागलपुर सेंट्रल जेल में उन्हें शिफ्ट करने को लेकर सोमवार को आईजी जेल ने पत्र जारी किया है। आदेश के बाद जिला व पुलिस प्रशासन अनंत सिंह को शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट होने के बाद उनकी हाजिरी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कराई जाएगी।
सूत्रों की मानें तो ऐसा बाढ़ पुलिस की मांग पर किया जा रहा है। अनंत सिंह को बेऊर से भागलपुर केंद्रीय कारा में शिफ्ट करने को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैयार की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें हटाया जाएगा।
आशंका है कि बेऊर जेल से वह कांड को प्रभावित कर सकते हैं। जेल के अंदर सुरक्षा और कोई अपराधिक खणयंत्र न हो इसे लेकर ऐसा किया जा रहा है। पटना पुलिस का कहना है कि अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज एके 47 के मामले में बहुत जल्द चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।