ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारअनंत सिंह को पनाह दे रहे एक विधायक, कुर्की के लिए कोर्ट गयी पुलिस

अनंत सिंह को पनाह दे रहे एक विधायक, कुर्की के लिए कोर्ट गयी पुलिस

बाढ़ के नदवां गांव स्थित पैतृक घर से अत्याधुनिक एके 47 राइफल और दो ग्रेनेड की बरामदगी के बाद फरार चल रहे अनंत सिंह को उनके एक साथी विधायक पनाह दे रहे हैं। उनकी मदद से विधायक अब तक सेफ जोन में हैं।...

अनंत सिंह को पनाह दे रहे एक विधायक,  कुर्की के लिए कोर्ट गयी पुलिस
पटना हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Aug 2019 11:34 AM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ के नदवां गांव स्थित पैतृक घर से अत्याधुनिक एके 47 राइफल और दो ग्रेनेड की बरामदगी के बाद फरार चल रहे अनंत सिंह को उनके एक साथी विधायक पनाह दे रहे हैं। उनकी मदद से विधायक अब तक सेफ जोन में हैं। बुधवार को ऐसी खबरें आने के बाद एसआईटी अलर्ट हो गयी। विधायक का लोकेशन गया जिले से सटे झारखंड में पड़ने वाले चौपारण में मिला। 

आनन-फानन में विशेष पुलिस टीम ने चौपारण में छापा मारा, लेकिन तब तक विधायक वहां से निकल चुके थे। सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह के साथी विधायक की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। खबर यह भी है कि सफेद गाड़ी की चर्चा होने के बाद विधायक दूसरे रंग की कार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुरानी है दोस्ती, कभी अनंत ने की थी मदद
अनंत सिंह को उनके जिस विधायक साथी की मदद मिल रही है, कभी वे भी मुश्किल में थे। उस वक्त अनंत सिंह ने उनकी मदद की थी। पुरानी दोस्ती के कारण आज विधायक अनंत की मदद कर रहे हैं, लेकिन उनकी दोस्ती की खबर एसआईटी तक पहुंच चुकी है। 

कुर्की के लिए कोर्ट गयी पुलिस
बुधवार को पुलिस ने बाढ़ कोर्ट में विधायक की कुर्की करने के लिए आवेदन दिया। पुलिस को उम्मीद है कि गुरुवार या शुक्रवार तक विधायक की कुर्की का आदेश कोर्ट से जारी हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें