ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारविधायक अनंत सिंह अब भी फरार, अफवाहों का बाजार गर्म, एसआईटी हलकान

विधायक अनंत सिंह अब भी फरार, अफवाहों का बाजार गर्म, एसआईटी हलकान

मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरेंडर करने को लेकर गुरुवार को दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। दोपहर 12.45 बजे विधायक के पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने की बात सार्वजनिक हुई। इसके कुछ देर बाद ही बाढ़...

विधायक अनंत सिंह अब भी फरार, अफवाहों का बाजार गर्म, एसआईटी हलकान
हिन्दुस्तान टीम,पटना। Fri, 23 Aug 2019 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरेंडर करने को लेकर गुरुवार को दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। दोपहर 12.45 बजे विधायक के पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने की बात सार्वजनिक हुई। इसके कुछ देर बाद ही बाढ़ कोर्ट में उनके पहुंचने की खबर वायरल हो गई।

दोपहर में विधायक के उनके आवास पर पहुंचने की अफवाह उड़ी। कुछ देर के लिए आरा में होने की अफवाह उड़ी। गलत खबरों के कारण एसआईटी हलकान रही। हालांकि किसी कोर्ट में सरेंडर करने विधायक नहीं पहुंचे। बाढ़ के नदवां स्थित पैतृक घर से अत्याधुनिक एके 47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में फरार चल रहे अनंत सिंह की तलाश में एसआईटी ने नवादा और गया जिले में छापेमारी की। विधायक का लोकेशन मिलने के बावजूद वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को विधायक का लोकेशन पटना में मिला था।

बाढ़ में कोर्ट से लेकर सड़क तक मुस्तैद रही पुलिस

विधायक अनंत सिंह अचानक सरेंडर कर सकते हैं। वे पुलिस के हत्थे न चढ़कर सीधे कोर्ट में आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। इसी आशंका के चलते गुरुवार को दिनभर बाढ़ कोर्ट में पुलिस अलर्ट रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कोर्ट के दोनों गेटों के पास लगाई गई थी। वहीं, मेटल डिटेक्टर से भी हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही थी। 

                                                              -47

जारी है लल्लू के घर की कुर्की 

दूसरी तरफ विधायक के करीबी लल्लू मुखिया के बाढ़ के गुलाबबाग गांव स्थित घर पर तीसरे दिन भी लगातार कुर्की की कार्रवाई जारी रही। 25 से अधिक जवानों को लल्लू के घर पर तैनात किया गया है, ताकि विधि व्यवस्था की समस्या न हो। 

विधायक के इश्तहार और कुर्की में हो सकती है देरी

अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के दूसरे दिन से ही इश्तेहार और कुर्की का आदेश कोर्ट से हासिल करने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गयी थी। हालांकि फिलहाल ये दोनों आदेश मिलने में कुछ और वक्त लग सकता है। पुलिस पूरी केस डायरी और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करने में जुट गई है। उसे जमा करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें