ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार से दबोचा गया मुंबई में एटीएम काटनेवाले गिरोह का सदस्य

बिहार से दबोचा गया मुंबई में एटीएम काटनेवाले गिरोह का सदस्य

एसटीएफ ने मुबंई में एटीएम काटनेवाले गिरोह के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की सूचना पर छपरा से रोहित कुमार चौधरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। मुबंई में पिछले महीने घटना को अंजाम...

बिहार से दबोचा गया मुंबई में एटीएम काटनेवाले गिरोह का सदस्य
पटना हिन्दुस्तान टीमMon, 04 Nov 2019 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

एसटीएफ ने मुबंई में एटीएम काटनेवाले गिरोह के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की सूचना पर छपरा से रोहित कुमार चौधरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। मुबंई में पिछले महीने घटना को अंजाम देने के बाद वह भागकर बिहार आ गया था। रोहित को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एसटीएफ के मुताबिक रोहित चौधरी छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव का रहनेवाला है। गत 28 अक्टूबर को उसने अपने चार साथियों के साथ मुबंई के नागपाड़ा इलाके में एटीएम में लूट की कोशिश की थी। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काट दिया था पर पैसे ले जाने में वे नाकाम रहे थे। नागपाड़ा पुलिस पहले ही गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि रोहित पकड़ में नहीं आया था। मुंबई पुलिस को उसके घर आने की खबर लगी जिसके बाद उसने बिहार पुलिस से सहयोग मांगा। एसटीएफ ने मुंबई पुलिस के अफसरों को लेकर उसके गांव महाराजगंज में रविवार की रात दबिश डाली। इस दौरान रोहित एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एसी मैकेनिक बनकर करता था रेकी
एसटीएफ के मुताबिक रोहित मुंबई में दिखावे के लिए एसी मैकेनिक का काम करता था। इसी नाम पर वह रेकी करता और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने चोरी की कुछ और घटनाओं को अंजाम दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें