मिलिए पटना के गौरव से, ऑक्सीजन मैन के रूप में अब तक 3 हजार लोगों को दे चुके हैं सांस
मिलिए इस शख्सियत से, आप भी करेंगे इनके जज्बे को सलाम। दरअसल बिहार के पटना निवासी गौरव राय को लोग अब ऑक्सीजन मैन के रूप में भी जानने लगे हैं। दिन हो या रात कभी भी लोगों की मदद करने के लिए...

मिलिए इस शख्सियत से, आप भी करेंगे इनके जज्बे को सलाम। दरअसल बिहार के पटना निवासी गौरव राय को लोग अब ऑक्सीजन मैन के रूप में भी जानने लगे हैं। दिन हो या रात कभी भी लोगों की मदद करने के लिए निकल पड़ते हैं। पिछले एक महीने में जिस प्रकार लोगों की सांसें लौटाने की पहल की वह काबिले तारीफ है। कोरोना की पहली लहर में गौरव खुद कोरोना संक्रमित हो गए थे। उस समय अहसास हुआ कि लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर कितना मुश्किल से मिलता है। अब तक 3 हजार से अधिक लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा चुके हैं।
वे बताते हैं वह राजधानी के सबसे अच्छे अस्पताल में भर्ती थे। जीने की हर आस छोड़ चुके थे। उस समय एक ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए उनके परिवार को भटकना पड़ा। वे भगवान का शुक्र मानते हैं कि एक महीने बाद बिल्कुल स्वस्थ होकर लौटे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गौरव ने तय किया कि किसी को भी ऑक्सीजन की कमी के बगैर नहीं मरने देंगे। अपने दोस्तों की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे।
धीरे-धीरे मदद करने वाले लोगों के हाथ बढ़ने लगे। जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने की इस मुहिम में बिहार फाउंडेशन का बहुत हाथ रहा। उनके पास फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से जरूरतमंद संपर्क करते हैं और उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा देते हैं। गौरव हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली कंपनी में मैनेजर हैं। काम के साथ लोगों को मदद करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है।
