डॉक्टरी विश्व की सबसे सम्मानित पेशा, सामुदायिक सेवा से जुड़ें मेडिकल छात्र: मनोज सिन्हा

Mar 06, 2021 07:14 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, पटना
share

एक अच्छा डॉक्टर शरीर से लेकर आत्मा तक का इलाज करता है। नए डॉक्टरों व मेडिकल छात्रों को मेडिकल की अत्याधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक शिक्षा से भी जोड़ना चाहिए। जब वे पास होकर निकलें तो लोगों का...

डॉक्टरी विश्व की सबसे सम्मानित पेशा, सामुदायिक सेवा से जुड़ें मेडिकल छात्र: मनोज सिन्हा

एक अच्छा डॉक्टर शरीर से लेकर आत्मा तक का इलाज करता है। नए डॉक्टरों व मेडिकल छात्रों को मेडिकल की अत्याधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक शिक्षा से भी जोड़ना चाहिए। जब वे पास होकर निकलें तो लोगों का बेहतर इलाज करने के साथ-साथ समाज में व्यवहार कुशल डॉक्टर के रूप में भी जाने जाएं। दवा तो दवा कंपनियां और मेडिकल स्टोर वाले भी दे सकते हैं, लेकिन दवा के साथ जो शरीर में जान फूंक दे, वही काम एक अच्छा डॉक्टर करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उक्त बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा ने बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि कई महानुभाव की जन्मभूमि है। स्वामी सहजानंद, डॉ राजेंद्र प्रसाद से लेकर डॉ विधान चंद्र राय जिनके नाम पर हम लोग डॉक्टर दिवस मनाते हैं, की भी कर्मभूमि बिहार रही है। डॉक्टरी पेशा विश्व की सबसे सम्मानित पेशा है। आनेवाले समय में डॉक्टरों को स्वस्थ समाज के निर्माता के रूप में एक बड़ी जिम्मेवारी भी मिलने जा रही है। कोरोना काल में डॉक्टर समाज नए हीरो के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में 100 एमबीबीएस विद्यार्थियों में 50 छात्राओं का होना महिला सशक्तीकरण का परिचायक है।

राज्य के गौरव को वापस लाएंगे : विजय सिन्हा
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में कई ऐसे कार्य हो रहे हैं, जिससे इसका पुराना गौरव वापस आ सकता है। उन्होंने लोगों को नशा, अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह और दहेज का विरोध करने का संकल्प दिलाया। साथ ही स्वच्छता, योग और आयुर्वेद, जल संचय, प्रकृति को बचाने का भी संकल्प लोगों से लेने की अपील की। उन्होंने टीएन सिंह, एमएम सिंह (कॉलेज के संस्थापक) , कृष्णमुरारी सिंह की चार पीढ़ियों वाले परिवार की सराहना की। कहा, आज के समय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कोई चार पीढ़ी समाज सेवा से जुड़ी हो।

एक और अस्पताल की सुविधा जल्द मिलेगी : सांसद रामकृपाल
भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि एनएसएमसीएच के अलावा बिहटा में एक और सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की सुविधा जल्द ही मिलेगी। उनकी सिफारिश पर प्रधानमंत्री ने यहां अस्पताल खोलने की मंजूरी दे दी है। कहा कि उनके प्रयासों से यह क्षेत्र मेडिकल और इंजीनिनयरिंग शिक्षा का हब बनने के साथ उद्योग का केंद्र बन रहा है। जल्द ही यहां एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें