ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमेयर चुनावः दरभंगा में अंजुमआरा मेयर, नाजिया हसन बनी उपमेयर; अधिकतर नए चेहरों को मिली जीत

मेयर चुनावः दरभंगा में अंजुमआरा मेयर, नाजिया हसन बनी उपमेयर; अधिकतर नए चेहरों को मिली जीत

दरभंगा नगर निगम के कुल 48 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना हुई। मतगणना में अंजुम आरा मेयर और नाजिया हसन उपमेयर बनीं।

मेयर चुनावः दरभंगा में अंजुमआरा मेयर, नाजिया हसन बनी उपमेयर; अधिकतर नए चेहरों को मिली जीत
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,दरभंगाFri, 30 Dec 2022 11:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा नगर निगम के कुल 48 वार्डों के लिए गत 28 दिसंबर को हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना हुई। मतगणना में अंजुम आरा मेयर और नाजिया हसन उपमेयर घोषित की गईं। 

अंजुम आरा को कुल 30114 मत और नाजिया हसन को 31927 मत मिले हैं। मेयर पद के चुनाव में दूसरे नंबर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता रहीं। उन्हें कुल 21380 मत मिले। तीसरे नंबर पर समाजसेवी राकेश नायक की धर्मपत्नी निर्माता नायक रहीं। उन्हें कुल 18483 मत मिले हैं। इसी प्रकार डिप्टी मेयर पद पर दूसरे नंबर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा की धर्मपत्नी अर्चना झा रहीं। उन्हें कुल 28083 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहीं पिंकी देवी को कुल 17072 मत मिले। 

इसे भी पढ़ें- मेयर चुनावः राज्य में सर्वाधिक मतों से बेतिया की मेयर बनी गरीमा, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी की बहु को हराया

उधर, नगर पंचायत सिंहवाड़ा में प्रेम कुमार विजेता बने हैं। उन्हें 3046 मत मिले हैं। सुधीर कांत मिश्र 1257 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, उप मुख्य पार्षद पर पर दीपू कुमार विजेता बने हैं। उन्हें कुल 988 मत मिले हैं। पुण्यानंद मिश्र 898 मत लाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-  मेयर के 6-6 पदों पर BJP और महागठबंधन का कब्जा! उप मेयर में 3- 5; पटना में भाजपा की सीता साहू जीतीं    

वहीं, नगर पंचायत भरवाड़ा में सुनील कुमार भारती 2372 मत लाकर विजेता बने हैं। यहां 1317 मत लाकर अब्दुल रहमान खान दूसरे स्थान पर रहे हैं। यहां उप मुख्य पार्षद पद पर अवधेश साह विजेता बने हैं। उन्हें कुल 1225 मत मिले हैं। शंभू कुमार 1221 मत लाकर उपविजेता बने हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें