ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारमधेपुरा: जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की पीट-पीटकर हत्या, छानवी में तब्दील हुआ गांव

मधेपुरा: जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की पीट-पीटकर हत्या, छानवी में तब्दील हुआ गांव

मधेपुरा के मुरलीगंज इलाके में जमीन विवाद में बहनोई का साथ दे रहे रिटायर्ड फौजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कई लोग जख्मी भी हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मधेपुरा: जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की पीट-पीटकर हत्या, छानवी में तब्दील हुआ गांव
Sandeepहिन्दुस्तान,मधेपुराSat, 10 Jun 2023 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा के मुरलीगंज के विष्णुपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दियादी झगड़े में अपनी बहन और बहनोई के पक्ष में खड़े हुए एक रिटायर्ड फौजी की मारपीट कर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। रिटायर्ड फौजी की मौत से परिवार में कोहराम की स्थिति बनी है। मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है।

जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी की हत्या
बताया गया कि कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव निवासी मृतक अंबिकानंद यादव (50) शुक्रवार को अपने बहनोई अरुण यादव के घर गए थे। उनके बहनोई का जमीन को लेकर अपने दियाद से विवाद चल रहा था। जमीन विवाद को लेकर कुछ दिन पूर्व भी उनके बहनोई का दियाद से झगड़ा हुआ था। सेवानिवृत्त फौजी अंबिकानंद यादव कुछ लोगों को लेकर अपने बहनोई के पक्ष में खड़ा होने के लिए विष्णुपुर गांव पहुंचे थे। शुक्रवार की रात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
मारपीट में अंबिकानंद यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर मुरलीगंज की गश्ती पुलिस विष्णुपुर गांव पहुंची। अंबिकानंद को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें