ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने प्रदेशाध्यक्ष

बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बिहार की नई प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए मदन मोहन झा को अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त...

बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने प्रदेशाध्यक्ष
पटना, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Sep 2018 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बिहार की नई प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए मदन मोहन झा को अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।

विधान परिषद सदस्य हैं झा
बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं। बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद अशोक चौधरी को पद से हटाए जाने के बाद से खाली था। इसके बाद से कोकब कादरी कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।      

एनएसयूआर्इ से शुरुआत
एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले झा युवा कांग्रेस में महासचिव बने। बाद में वह बिहार कांग्रेस में महासचिव नियुक्त किए गए। 1985 से 1995 तक विधानसभा के सदस्य रहे। मई 2014 से बिहार विधान परिषद में कांग्रेस कोटे से सदस्य हैं।
पिता शिक्षा मंत्री रहे

दरभंगा जिले के निवासी झा के पिता नागेंद्र झा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री रहे। स्वयं मदन मोहन झा नीतीश सरकार में महागठबंधन के दौर में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रहे हैं।

मनीष तिवारी ‘महासचिव’, रागिनी संयोजक 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं भुवनेश्वर कलीता और प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और एमएम पल्लम राजू को विभाग का महासचिव नियुक्त किया है। इनके अलावा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और एडवोकेट सजीव जोसेफ को विदेश मामलों के विभाग का सचिव तथा रागिनी नायक को संयोजक बनाया गया है। संजय चंडोग विभाग के सह-संयोजक होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें