किसानों को बदहाल बनाने वाले कर्जमाफी का दे रहे लॉलीपॉप : सुशील मोदी
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार हर गांव में बिजली पहुंचाकर किसानों को लालटेन युग से बाहर लाने के बाद अब कृषि के लिए अलग फीडर लगा रही है। इससे सिंचाई पर खर्च कम होगा और किसानों...
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार हर गांव में बिजली पहुंचाकर किसानों को लालटेन युग से बाहर लाने के बाद अब कृषि के लिए अलग फीडर लगा रही है। इससे सिंचाई पर खर्च कम होगा और किसानों की आय बढ़ेगी।
शनिवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने अपने 15 साल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया और जो किसानों की बदहाली के गुनहगार हैं, वे ही कर्ज माफी का लालीपॉप दिखा कर हितैषी बन रहे हैं। एनडीए सरकार ने पहली बार बिहार में किसान पंचायत लगायी और कृषि रोडमैप लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। किसान सम्मान निधि के तहत 65 लाख किसानों के खाते में सालाना 6 हजार जमा किए जा रहे हैं।