ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन आज

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन आज

गुरुवार को  प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी। यह समिति हरेक लोकसभा क्षेत्र के लिए जिलों से आए नामों पर विचार करेगी। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील...

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन आज
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोThu, 14 Mar 2019 07:59 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को  प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी। यह समिति हरेक लोकसभा क्षेत्र के लिए जिलों से आए नामों पर विचार करेगी। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। समिति हरेक लोकसभा क्षेत्र से आए नामों पर विचार करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बैठक लंबी चलने के आसार हैं। हरेक लोकसभा क्षेत्र से आए नामों में तीन से पांच लोगों की सूची तैयार होगी। इस सूची को बिहार भाजपा प्रभारी केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखेगी। केंद्रीय समिति ही लोस क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगी। 

केंद्रीय चुनाव समिति में बिहार से इकलौते नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन हैं। शाहनवाज खुद भागलपुर से प्रबल दावेदार हैं। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो चुनाव समिति की अनुशंसाओं को दरकिनार कर विशेष परिस्थिति का हवाला देते हुए पार्टी दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया करती है। इस बार क्या होगा, यह आने वाला समय ही बता सकेगा। 

जल्द होगा सीटों का फैसला : नित्यानंद 
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए में सीटों के बंटवारे पर कोई जिच नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है। जल्द होगा सीटों का फैसला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें