ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलॉकडाउन की वापसी: पटना समेत बिहार ने इन 11 जिलों में मॉल और दुकानें नहीं खुलेंगी

लॉकडाउन की वापसी: पटना समेत बिहार ने इन 11 जिलों में मॉल और दुकानें नहीं खुलेंगी

बिहार में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या पर रोक के मकसद से 11 जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इनमें पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर,...

corona lockdown bihar patna
1/ 2corona lockdown bihar patna
Lockdown Bihar Patna coronavirus
2/ 2Lockdown Bihar Patna coronavirus
पटना, हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Jul 2020 10:48 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या पर रोक के मकसद से 11 जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इनमें पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मोतिहारी व मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं। वैशाली, बेगूसराय व नालंदा में शनिवार से लॉकडाउन लागू होगा। जिलों ने अपने यहां अलग-अलग अवधि तक लॉकडाउन लगाया है। उधर, पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार और आरा शहर के मुख्य बाजार वाले इलाकों में 11 से लॉकडाउन रहेगा। 

मुजफ्फरपुर जिले में 10 जुलाई से अगले आदेश तक हर शनिवार व रविवार को शहर के सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नवादा में 10 से 12 जुलाई और कैमूर में 10 जुलाई से 17 तक, बक्सर में 10 से 12 जुलाई तक लॉकडाउन होगा। वैशाली में 11 से 16 और नालंदा में 15 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। मधेपुरा में 10 से 16 जुलाई, खगड़िया में 10 से 14, मुंगेर में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। भागलपुर में नौ से 16 जुलाई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है।

पटना जिले में शुक्रवार से लॉकडाउन लागू हो गया है। यह 16 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाजार की सभी दुकानें बंद रहेंगी। गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने लॉकडाउन के पहले तैयारी की समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जाए इसलिए ठोस प्रबंध हो। आयुक्त ने अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) को मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा लॉकडाउन को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क पर रोको-टोको और सघन वाहन र्चेंकग अभियान चलाने तथा मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। ड्राइवर एवं यात्री दोनों को मास्क लगाना अनिवार्य है। इस दौरान प्रशासन संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

सुबह और शाम खुलेंगी दुकानें
लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सामग्री मिले, इसके लिए प्रशासन ने दो पालियों में दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। पहली पाली यानी सुबह छह से दस बजे तक किराना, दूध, मांस-मछली, फल-सब्जी आदि की दुकानें खुली रहेंगी। शाम को चार से सात बजे तक जरूरी सामग्री की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी। पार्क और चिड़ियाघर नियत अवधि तक खुले रहेंगे।

बिहार के 34 जिलों में 704 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

बिहार में कोरोना से अब तक 109 की मौत 
बिहार के 34 जिलों में गुरुवार को 704 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। नौ संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13,978 जबकि मौतों की 109 हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें