नागालैंड में अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास), BJP के खिलाफ चिराग ने अपनाई ये रणनीति
लोजपा (रामविलास) ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। यह जानकारी चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में 19 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

इस खबर को सुनें
लोजपा (रामविलास) ने नागालैंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नागालैंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। यही नहीं जिन विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे उस सीट पर पार्टी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
उधर, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि पार्टी के नागालैंड संसदीय बोर्ड द्वारा अनुशंसा के बाद पार्टी ने पहले चरण में 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शेष प्रत्याशियों की सूची पार्टी आगे जारी करेगी। उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिह्न हेलीकॉप्टर के निशान पर चुनाव लडेंगे। पार्टी की तरफ से यह भी स्प्ष्ट किया गया है कि लोजपा (रा) केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां से भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।
वहीं दूसरी ओर नागालैंड विधानसभा आम चुनाव को लेकर राजद की ओर से वाई किकोन को 37, तुई, वोखा जिले में पार्टी उम्मीदवार घोषित करते हुए पार्टी का सिबंल दिया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को नागालैंड राज्य उम्मीदवार चयन समिति की बैठक नागालैंड में हुई।