ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारशक्ति प्रदर्शन: लोजपा की 14 अप्रैल गांधी मैदान में ‘बिहार फर्स्ट’ रैली

शक्ति प्रदर्शन: लोजपा की 14 अप्रैल गांधी मैदान में ‘बिहार फर्स्ट’ रैली

लोजपा 14 अप्रैल को गांधी मैदान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। बिहार फर्स्ट के नाम से 14 को गांधी मैदान में रैली होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी...

शक्ति प्रदर्शन: लोजपा की 14 अप्रैल गांधी मैदान में ‘बिहार फर्स्ट’ रैली
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो Sat, 08 Feb 2020 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लोजपा 14 अप्रैल को गांधी मैदान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। बिहार फर्स्ट के नाम से 14 को गांधी मैदान में रैली होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रैली के पहले उनका प्रदेशभर में वे यात्रा करेंगे। इस यात्रा का नाम भी बिहार फर्स्ट होगा। यात्रा की शुरुआत 21 फरवरी को करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस साल बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने कमर कस ली है। बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प हमलोगों ने लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए काफी काम किया है, जिसे हमलोग और आगे ले जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ किया लोजपा के उम्मीदवार उन्हीं सीटों पर चुनाव मैदान में होंगे, जहां पर जदयू-भाजपा के विधायक नहीं हैं। इससे साफ है कि राजद और कांग्रेस की वर्तमान सीट पर ही लोजपा के उम्मीदवार मैदान में होंगे। 

उन्होंने कहा कि ऐसी सीटों की संख्या 119 है। इस 119 सीटों पर लोजपा के भावी उम्मीदवारों की सूची बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश संसदीय बोर्ड को दी गई है, जिसके अध्यक्ष विधायक राजू तिवारी है। ये सूची तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौपेंगे। लोजपा उम्मीदवार बनने की यह भी एक शर्त होगी कि वे 25 हजार पार्टी के सदस्य अपने क्षेत्र में बनाएं। हालांकि उन्होंने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि लोजपा कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें