ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारकंगना के समर्थन में आए चिराग, कहा- बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ रही देश की बेटी के खिलाफ कई लोग

कंगना के समर्थन में आए चिराग, कहा- बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ रही देश की बेटी के खिलाफ कई लोग

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि सभी देशभक्त कंगना रनौत के साथ हैं। बिहारी लड़के (सुशांत सिंह राजपूत) की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग कंगना के ख़िलाफ़ हो...

कंगना के समर्थन में आए चिराग, कहा- बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ रही देश की बेटी के खिलाफ कई लोग
पटना, हिन्दुस्तान टीमWed, 09 Sep 2020 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि सभी देशभक्त कंगना रनौत के साथ हैं। बिहारी लड़के (सुशांत सिंह राजपूत) की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग कंगना के ख़िलाफ़ हो गए हैं। 

लोजपा प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है। आज कंगना के साथ जो हुआ है, वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आये लोगों के साथ हो सकता है। मुंबई को सभी ने मिलकर बनाया है। किसी अकेले की विरासत नहीं है। चिराग ने मुंबई में रहने वाले बिहार व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील की है कि कंगना देश की बेटी हैं और आज मुंबई पहुंची हैं। सभी को इस समय उनका साथ देना चाहिए। 

बता दें कि पटना में लोग फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं। कंगना के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ अन्याय कर रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए देखे गए। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कंगना रनौत के साथ अन्याय कर रही है। कंगना की क्या गलती है? उन्होंने सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारे के बारे में बोला और न्याय मांगा। न्याय मांगना क्या कोई गुनाह है?

कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उतरी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं कंगना रनौत के साथ खड़ी हूं। कंगना न सिर्फ खुद के लिए चीजें बना रही हैं बल्कि कई महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन रही हैं। उनके साथ, आप, मैं, हम सब कर सकते हैं। यह पैट्रिआर्की है, महिला की इज्जत को मिट्टी में मिलाना, उसके द्वारा बनाई चीजों को तोड़ना और सेल्फ रिस्पेक्ट को चोट पहुंचाना।’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें